फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Video: RCB के बाहर होने से निराश विराट कोहली ने मांगी माफी, फैंस से कही अपनी दिल की बात

Fri, 25 May 2018 08:47 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Fri, 25 May 2018 08:47 AM IST
विज्ञापन
virat kohli deeply sorry for rcb fans and says next season we definitely will bounce back stronger
virat kohli

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलोर (आरसीबी) के कप्तान विराट कोहली ने गुरुवार को कहा कि वह आईपीएल 2018 में टीम के नॉकआउट चरण में जगह नहीं बना पाने के लिए आरसीबी के फैंस से तहेदिल से माफी मांगते हैं। साथ ही उन्होंने ये भी कहा कि टीम अगले सीजन में शानदार वापसी करेगी। इसके साथ ही उन्होंने फैंस से अपनी दिल की बात शेयर की। आइये जानते हैं कि उन्होंने क्या कहाः

virat kohli deeply sorry for rcb fans and says next season we definitely will bounce back stronger
rcb virat

गौरतलब है कि बैंगलोर की टीम 14 मैचों में से आठ हारकर आठ टीमों के लीग में छठे स्थान पर रही। टीम को अपने कमजोर गेंदबाजी आक्रमण और बल्लेबाजी में निरंतरता का खामियाजा भुगतना पड़ा। आरसीबी काफी हद तक कोहली और दक्षिण अफ्रीका की विस्फोटक बल्लेबाज एबी डीविलियर्स पर निर्भर थी। डीविलियर्स ने बुधवार को ही इंटरनेशनल क्रिकेट से संन्यास की घोषणा की। उनके अगले सत्र में आईपीएल में भी खेलने की संभावनाएं काफी कम हैं। 

virat kohli deeply sorry for rcb fans and says next season we definitely will bounce back stronger
virat and ab devillliers

इस संबंध में विराट ने ट्विटर पर पोस्ट किए वीडियो में कहा कि, हम नतीजे अपने पक्ष में नहीं कर पाए। हमें सीजन में अपने प्रदर्शन पर काफी गर्व नहीं है। हम जिस तरह से खेले उससे मुझे काफी दुख पहुंचा। प्रशंसकों की उम्मीदों पर खरा नहीं उतर पाने के लिए दिल से माफी मांगता हूं। हालांकि यह सब जिंदगी का हिस्सा है। 

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli deeply sorry for rcb fans and says next season we definitely will bounce back stronger
virat kohli

उन्होंने वीडियो में आगो कहा कि आपको हमेशा वह चीज नहीं मिलती जो आप चाहते हैं। यह खिलाड़ियों पर निर्भर करता है कि वह समझे कि इसका अगले सीजन में क्या करना है। अगले सीजन में चीजों को बदलना चाहता हूं। अगले साल हम और अधिक प्रयास करेंगे। 

विज्ञापन
virat kohli deeply sorry for rcb fans and says next season we definitely will bounce back stronger
virat kohli

बता दें कि कोहली 14 मैचों में 54 .8 की औसत से 548 रन बनाने के बाद मौजूदा आईपीएल में सर्वाधिक रन बनाने वालों की सूची में फिलहाल छठे स्थान पर मौजूद हैं, जबकि डीविलियर्स 53.33 के औसत से 480 रन बनाकर इस सूची में 9वें स्थान पर हैं। 

देखें वीडियोः
 


अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed