{"_id":"597dc91f4f1c1bd3788b466b","slug":"virat-kohli-chill-out-at-pool-with-rahul-and-pandya","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"देखिए तस्वीरों में, श्रीलंका को रौंदने के बाद टीम इंडिया ने कैसे मनाया जीत का जश्न","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
देखिए तस्वीरों में, श्रीलंका को रौंदने के बाद टीम इंडिया ने कैसे मनाया जीत का जश्न
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया ने तीन मैचों की सीरीज के पहले टेस्ट के चौथे दिन शनिवार को श्रीलंका को 304 रन के विशाल अंतर से हरा दिया। इसके बाद विजेता टीम के खिलाड़ियों ने खाली समय को पूरी तरह एन्जॉय किया। पहले, रोहित शर्मा ने अपने टीम के साथियों के साथ प्लेस्टेशन पर फीफा गेम खेलने का फोटो पोस्ट किया।
2 of 5
केएल राहुल और विराट कोहली
- फोटो : twitter
इसके बाद टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर ओपनर केएल राहुल के साथ पूल पर सुकून भरा समय बिताने वाली फोटो पोस्ट की। विराट ने फोटो पोस्ट करते हुए कैप्शन में लिखा, 'पूल पर सुकूनभरा समय बिताया।' याद हो कि राहुल पहले टेस्ट में बुखार की वजह से नहीं खेल पाए थे।
3 of 5
विराट कोहली और हार्दिक पांड्या व केएल राहुल
- फोटो : twitter
थोड़ी देर बाद देखने को मिला कि पहले टेस्ट में शानदार डेब्यू करने वाले भारतीय ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या ने भी विराट और राहुल के साथ पूल पर मस्तीभरा समय बिताया। पांड्या ने अपने ट्विटर अकाउंट पर विराट और राहुल के साथ की फोटो शेयर की और कैप्शन दिया, 'धूप में इन लड़कों के साथ मस्तीभरा समय बिताया।'
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
फीफा रोहित
- फोटो : twitter
गौरतलब है कि 550 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए श्रीलंका की टीम दूसरी पारी में 245 रन पर ऑलआउट हो गई। उसके दो बल्लेबाज असेला गुनारात्ने और कप्तान रंगना हेराथ चोट के कारण बल्लेबाजी करने नहीं उतरे। भारत के गॉल स्टेडियम पर ये दूसरी जीत रही। इससे पहले 2008 में अनिल कुंबले की कप्तानी में भारत ने इस मैदान पर टेस्ट जीत दर्ज की थी।
विज्ञापन
5 of 5
टीम इंडिया
- फोटो : twitter
टीम इंडिया की टेस्ट में रनों के अंतर से ये सबसे बड़ी जीत रही। इससे पहले उसने 1986 में इंग्लैंड को लीड्स में 279 रन से हराया था। श्रीलंका की भी टेस्ट में रनों के लिहाज से ये सबसे बड़ी हार रही है। इससे पहले उसे 1994 में पाकिस्तान के खिलाफ 301 रन की शिकस्त झेलना पड़ी थी।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।