टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर बल्लेबाज ऋषभ पंत ने वेस्टइंडीज के खिलाफ दूसरे वन-डे में ताबड़तोड़ पर बल्लेबाजी की। इस दौरान उन्होंने जमकर चौके-छक्के बरसाए।
VIDEO: ऋषभ पंत ने 16 गेंदों में लाया तूफान, उड़ते छ्क्के देख ड्रेसिंग रूम में खिलखिलाते रहे कोहली
विशाखापट्टनम के वाई एस राजशेखर रेड्डी एसीए वीडीसीए स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में पंत ने 16 गेंदों में तीन चौके और चार छक्के की मदद से ताबड़तोड़ 39 रन बनाए।
पहले मैच में 71 रन की शानदार पारी खेलने वाले पंत ने दूसरे वन-डे में भी धुआंधार पारी खेलकर आलोचकों का मुंह बंद कर दिया। तमाम आलोचनाओं का शिकार झेलने वाले इस विकेटकीपर बल्लेबाज ने दूसरे वन-डे में साबित कर दिया कि उनके पास क्षमता है।
पंत के ताबड़तोड़ छक्के को देकखर ड्रेसिंग रूम में बैठे भारतीय कप्तान विराट कोहली भी जोश से लबरेज दिखे। कप्तान कोहली ने ताली बजाकर उनकी धुआंधार पारी का आनंद लिया। इस दौरान वह खूब हंसते-मुस्कुराते रहे।
Rishab Pant Banging like a pro...
Literally must appreciate His Efforts... #INDvWI #RishabhPant pic.twitter.com/IVz5L43BTY
भारतीय पारी का 46वां ओवर कैरेबियाई पेसर शेल्डन कॉट्रेल लेकर आए। इस ओवर में दो छक्के और 3 चौके की मदद से कुल 24 रन आए। सिर्फ दूसरी ही गेंद को पंत बाउंड्री के पार भेजने में कामयाब नहीं हो पाए। पंत ने पहली गेंद पर छक्का लगाया। अगली गेंद पर भी उन्होंने बल्ला घुमाया, लेकिन कोई रन नहीं आया। तीसरी गेंद को पंत ने थर्ड मैन के ऊपर से चौके के लिए रवाना किया। गेंद उनके बल्ले का ऊपरी किनारा लेकर गई। चौथी गेंद पर एक बार फिर पंत ने छक्का लगाया। ऋषभ पंत यहीं नहीं रूके, उन्होंने पांचवीं और छठी गेंद पर भी चौका जमाया।