{"_id":"5a42791b4f1c1b686a8bbfb4","slug":"virat-kohli-can-break-sachin-tendulkars-21-year-old-record","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका में तोड़ सकते हैं 21 साल पुराना रिकॉर्ड, तेंदुलकर ने बनाया था","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
विराट कोहली दक्षिण अफ्रीका में तोड़ सकते हैं 21 साल पुराना रिकॉर्ड, तेंदुलकर ने बनाया था
Wed, 27 Dec 2017 08:35 AM IST
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
डिजिटल स्पोर्ट्स टीम- अमर उजाला
Updated Wed, 27 Dec 2017 08:35 AM IST
विज्ञापन
1 of 5
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
Link Copied
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली के पास आगामी दक्षिण अफ्रीका दौरे पर सचिन तेंदुलकर के 21 साल पुराना रिकॉर्ड तोड़ने का शानदार मौका है।
2 of 5
सचिन तेंदुलकर
- फोटो : ..
दरअसल, सचिन तेंदुलकर ने जनवरी 1997 में केपटाउन पर 169 रन की उम्दा पारी खेली थी। इस दौरान उन्होंने 24 चौके जड़े थे। इसी पारी में मोहम्मद अजहरुद्दीन ने भी शतक ठोका था। हालांकि, इन दोनों की पारियों का असर टीम इंडिया पर नहीं पड़ा और वह 282 रन के विशाल अंतर से मैच हार गई।
3 of 5
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
तेंदुलकर की मास्टरक्लास पारी दक्षिण अफ्रीका में किसी भारतीय द्वारा टेस्ट में सवश्रेष्ठ व्यक्तिगत स्कोर है। विराट कोहली जिस तरह के फॉर्म में हैं, उससे यह उम्मीद बंध चुकी है कि वो 'क्रिकेट के भगवान' का रिकॉर्ड तोड़ देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
4 of 5
विराट कोहली
- फोटो : BCCI
विराट कोहली के लिए साल 2017 बेहतरीन रहा है। एक कप्तान और एक बल्लेबाज के रूप में उन्होंने कई उपलब्धियां हासिल की और नए कीर्तिमान भी स्थापित किए। 29 वर्षीय कोहली टेस्ट क्रिकेट में छह दोहरे शतक लगाने वाले विश्व के पहले बल्लेबाज बने।
विज्ञापन
5 of 5
विराट कोहली
- फोटो : File
यही नहीं, विराट कोहली ने इस साल 11 इंटरनेशनल शतक लगाए। दक्षिण अफ्रीका दौरे पर टीम इंडिया अपना पहला टेस्ट 5 जनवरी को केपटाउन में खेलेगी। विराट कोहली से उम्मीद होगी कि वो सचिन तेंदुलकर के 21 साल लंबे चले रिकॉर्ड को स्टाइल से ध्वस्त करेंगे।
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।