फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विराट के नाम दर्ज हुआ अनूठा रिकॉर्ड, ऑस्ट्रेलियाई दिग्गज को पछाड़ ऐसा करने वाले बने दूसरे खिलाड़ी

Tue, 27 Feb 2018 10:42 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Tue, 27 Feb 2018 10:42 AM IST
विज्ञापन
virat kohli breaks australian cricketer allan border unique record 
विराट कोहली - फोटो : BCCI

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने एक बार फिर अपने शानदार प्रदर्शन से क्रिकेट प्रेमियों का दिल जीत लिया है। प्रोटियाज के खिलाफ खेले गए टेस्ट से लेकर वन-डे सीरीज तक विराट का बल्ला जमकर बोला, जबकि टी-20 सीरीज में उनका बल्ला थोड़ा खामोश रहा। दक्षिण अफ्रीका में उन्होंने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए ऑस्ट्रेलियाई पूर्व दिग्गज बल्लेबाज एलन बॉर्डर को पीछे छोड़ दिया है।


 

virat kohli breaks australian cricketer allan border unique record 
विराट कोहली - फोटो : BCCI

केपटाउन में खेले गए आखिरी व तीसरे टी-20 सीरीज जीत के साथ ही टीम इंडिया का अफ्रीकी दौरा समाप्त हुआ। दरअलस, यूं कहे तो इस पूरे दौरे पर विराट का बल्ला प्रोटियाज के गेंदबाजों पर जमकर बरसा। इन पारियों की बदौलत विराट कोहली ने एक नया इतिहास रचा। इसके साथ ही वह एक दौरे में सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

 

virat kohli breaks australian cricketer allan border unique record 
विराट कोहली - फोटो : BCCI

टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने वास्तव में इस दौरे पर अपने कद को और ऊंचा कर लिया। इस दौरान टीम इंडिया ने 6 मैचों की वन-डे सीरीज में प्रोटियाज को 5-1 से करारी शिकस्त दी। वन-डे सीरीज में विराट के नाम तीन शतक हैं। इस पूरे दौरे में विराट कोहली ने 14 पारियां खेलकर 871 रन बनाए, जिसमें 2 अर्धशतक और 4 शानदार शतक भी शामिल हैं। इसी के साथ वह बतौर कप्तान सबसे ज्यादा रन बनाने वाले दूसरे खिलाड़ी बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli breaks australian cricketer allan border unique record 
विराट कोहली - फोटो : BCCI

विराट ने इस मामले में कई महान बल्लेबाजों को पीछे छोड़ दिया है, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई टीम के पूर्व महान खिलाड़ी एलन बॉर्डर भी शामिल हैं। एलन ने साल 1985 में इंग्लैंड टीम के खिलाफ खिलाफ एक दौरे में 14 पारियां खेलकर 785 रन बनाए थे। वहीं, इस लिस्ट में दक्षिण अफ्रीका के पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ ही विराट कोहली से एक कदम आगे हैं। उन्होंने साल 2003 में इंग्लैंड के खिलाफ 16 पारियों में 937 रन बनाकर यह रिकॉर्ड बनाया था।
 

विज्ञापन
virat kohli breaks australian cricketer allan border unique record 
टीम इंडिया

बता दें कि विराट की कप्तानी में टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका में 26 साल बाद इतिहास रचा। टीम ने एक नहीं बल्कि दो सीरीज जीती। पहले टेस्ट सीरीज में 1-2 से मिली हार का बदला लेकर मेन इन ब्लू ने जबर्दस्त वापसी करते हुए 6 मैचों की वन-डे और तीन मैचों की  टी-20 सीरीज अपने नाम की।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed