फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कोहली-स्मिथ ने लूटी 2018 में सबसे ज्यादा सुर्खियां, एक पर लगा कलंक तो दूसरे ने जीती हर जंग

Sat, 29 Dec 2018 07:51 PM IST
Sumit kumar स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Sumit kumar Updated Sat, 29 Dec 2018 07:51 PM IST
विज्ञापन
virat kohli and steve smith get too much popularity in 2018
विराट कोहली और स्टीव स्मिथ - फोटो : ESPN

अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में इस साल दो करिश्माई कप्तान सुर्खियों में रहे जिनमें से विराट कोहली ने अपने बल्ले के कमाल से वाहवाही बंटोरी तो ऑस्ट्रेलिया के स्टीव स्मिथ पर गेंद से छेड़खानी प्रकरण ने कलंक लगा दिया। 'खराब दौर' और 'औसत प्रदर्शन' जैसे शब्दों को अपने शब्दकोष से मानों बाहर ही कर चुके कोहली ने 2018 में क्रिकेट के कई रिकॉर्ड अपने नाम किए।



इस साल की शुरूआत में दक्षिण अफ्रीका और इंग्लैंड से टेस्ट सीरीज हारने के बाद हालांकि कोहली को विदेश में खराब प्रदर्शन का दाग धोने में समय लगा और अब ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ भारतीय टीम मजबूत स्थिति में है।

Trending Videos
virat kohli and steve smith get too much popularity in 2018
स्टीव स्मिथ और डेविड वॉर्नर

दूसरी ओर स्टीव स्मिथ को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ केपटाउन टेस्ट के दौरान गेंद से छेडखानी मामले में एक साल का प्रतिबंध झेलना पड़ा।डेविड वार्नर पर भी एक साल का और कैमरन बेनक्रोफ्ट पर नौ महीने का प्रतिबंध लगाया गया।

'हर हालत में जीतने ' की ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेट की संस्कृति के कारण देश के खेल प्रशासन में भी आमूलचूल बदलाव देखने को मिले।इससे मौजूदा दौर के दो महानायकों स्मिथ और वार्नर को भी क्रिकेटप्रेमियों ने अर्श से फर्श पर गिरते देखा।

virat kohli and steve smith get too much popularity in 2018
चेतेश्वर पुजारा और विराट कोहली

इससे हालांकि भारत को ऑस्ट्रेलिया में 70 बरस में पहली बार सीरीज जीतने का भी मौका मिला है। बल्लेबाजी में कोहली ने 11 अंतरराष्ट्रीय शतक बनाए जिनमें छह वनडे के और पांच टेस्ट के थे।उन्होंने टेस्ट में 1322 और वनडे में 1202 रन इस कैलेंडर वर्ष में जोड़े।

सेंचुरियन की कठोर पिच हो या बर्मिंघम की सीम लेती पिच या फिर पर्थ की उछालभरी पिच , कोहली के लाजवाब स्ट्रोक्स क्रिकेटप्रेमियों का मन मोहते रहे। इंग्लैंड में टेस्ट सीरीज में 593 रन बनाकर उन्होंने साबित कर दिया कि इस समय बल्लेबाजी में उनका कोई सानी नहीं।

विज्ञापन
विज्ञापन
virat kohli and steve smith get too much popularity in 2018
विराट कोहली और जसप्रीत बुमराह

भारत को इस साल गेंदबाजी में जसप्रीत बुमराह के रूप में 'एक्स फैक्टर' मिला।पहले टेस्ट सत्र में 50 विकेट लेने वाले बुमराह की मौजूदगी में भारतीय तेज आक्रमण पिछले कुछ साल में सर्वश्रेष्ठ हो गया है।वह किसी एक नहीं बल्कि हर प्रारूप में बेहतरीन गेंदबाजी कर रहे हैं।

इंग्लैंड में 2019 में होने वाले विश्व कप के मद्देनजर भारत का फोकस अब सीमित ओवरों के खेल पर होगा।वहीं 1996 की चैम्पियन श्रीलंकाई टीम देश में क्रिकेट को झकझोर देने वाले भ्रष्टाचार को भुलाकर प्रदर्शन को ढर्रे पर लाने की कोशिश में होगी।

विज्ञापन
virat kohli and steve smith get too much popularity in 2018
विराट कोहली और एबी डीविलियर्स

पाकिस्तान का 'कभी अच्छा कभी खराब' प्रदर्शन का सिलसिला बदस्तूर जारी रहा। इंग्लैंड ने सीमित ओवरों में शानदार प्रदर्शन करके खुद को विश्व कप के प्रबल दावेदारों में शामिल कर लिया है। इस साल दक्षिण अफ्रीका के एबी डिविलियर्स और भारत के गौतम गंभीर ने क्रिकेट को अलविदा कह दिया।

भारतीय महिला क्रिकेट टीम गलत कारणों से सुर्खियों में रही जब टी20 विश्व कप सेमीफाइनल में इंग्लैंड के खिलाफ सबसे अनुभवी खिलाड़ी मिताली राज को बाहर रखे जाने पर विवाद हुआ। भारत वह मैच आठ विकेट से हार गया।मिताली ने कोच रमेश पोवार और प्रशासकों की समिति की सदस्य डायना एडुल्जी पर उनका कैरियर खत्म करने की साजिश रचने का आरोप लगाया।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed