फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

चौथे वन डे में इन 11 खिलाड़ियों के साथ उतर सकती है टीम इंडिया!

Wed, 30 Aug 2017 08:14 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Wed, 30 Aug 2017 08:14 PM IST
विज्ञापन
virat kohil could be rested in 4 th odi against sri lanka
विराट कोहली - फोटो : SELF
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली श्रीलंका के खिलाफ वन डे सीरीज शुरू होने से पहले टीम में सरप्राइज करने वाले बदलाव की बात कह चुके हैं। विराट ने विश्व कप 2019 के विश्व कप की तैयारियों के लिए इस तरह के प्रयोग के संकेत दिए थे। पांच वन डे मैचों की सीरीज के तीन मैचों में एक ही प्लेइंग इलेवन खेली है। लेकिन सीरीज जीत चुकी टीम इंडिया में चौथे मैच में बदलाव जरूर देखने को मिल सकते हैं। 


 

ओपनिंग में रोहित और शिखर ही बेहतर होंगे 

virat kohil could be rested in 4 th odi against sri lanka
रोहित-धवन की जोड़ी - फोटो : International Cricket Council
पिछले मैच में शतकीय पारी खेलने वाले रोहित शर्मा और श्रीलंका के पूरे दौरे में आक्रामक बल्लेबाजी करने वाले शिखर धवन ही भारत की पारी की शुरुआत करेंगे। ओपनिंग जोड़ी में बदलाव की उम्मीद कम है। पल्लेकली में मैच विनिंग पारी खेलने वाले रोहित ने इससे पहले श्रीलंका में ज्यादा रन नहीं बनाए थे। लेकिन अब वह बेहतर कर रहे हैं। आगामी दो मैचों में भी उनसे बड़ी पारी की उम्मीद होगी। शिखर हमेशा की तरह टीम इंडिया को तेज शुरुआत दिलाएंगे।  

विराट-धोनी नहीं खेलेंगे!

virat kohil could be rested in 4 th odi against sri lanka
विराट-धोनी - फोटो : SELF
विराट कोहली एक बार फिर टीम की कमान संभालेंगे। आशंका जताई जा रही था कि विराट चौथे मैच में आराम करेंगे और उनकी जगह रोहित शर्मा को टीम की कमान संभालने का मौका मिल सकता है लेकिन ऐसा नहीं होगा। महेंद्र सिंह धोनी दो मैचों में विनिंग पारी खेलकर अपने को विश्व कप 2019 के लिए प्रूव कर चुके हैं। लेकिन चौथा वनडे उनके करियर का 300वां वनडे मैच होगा। शानदार फॉर्म से गुजर रहे धोनी इस मैच को यादगार बनाने के पुरजोर कोशिश करेंगे। 
विज्ञापन
विज्ञापन

ऑल राउंडरों में जाधव-पांड्या ही होंगे पहली पसंद  

virat kohil could be rested in 4 th odi against sri lanka
टीम इंडिया - फोटो : hindustan times
टीम के मध्यक्रम में दक्षिण अफ्रीका में ए टीम के साथ शानदार प्रदर्शन करने वाले मनीष पांडे को केदार जाधव की जगह टीम में एंट्री मिल सकती है। केएल राहुल इस मैच में भी चौथे नंबर पर ही बल्लेबाजी करेंगे। अब तक तीन वनडे में दो बार राहुल को मौका मिला है और उनका बल्ला खामोश ही रहा है ऐसे में उनके पास खुद को साबित करने का अच्छा मौका है टीम सीरीज पर 3-0 से पहले ही कब्जा कर चुकी है। ऐसे में राहुल जैसे बल्लेबाजों पर केवल व्यक्तिगत प्रदर्शन में सुधार करने का दबाव होगा। वहीं विराट के चहेते पांड्या भी टीम में बने रहेंगे। उन्हें केवल एक बार सीरीज में बल्लेबाजी करने का मौका मिला है जिसमें उनका बल्ला खामोश रहा था। 
विज्ञापन

चहल की जगह कुलदीप को मिलेगा मौका 

virat kohil could be rested in 4 th odi against sri lanka
कुलदीप यादव और विराट कोहली - फोटो : twitter
यजुवेंद्र चहल ने पहले वन डे में बेहतर गेंदबाजी की थी लेकिन उसके बाद दो वन डे में उनका प्रदर्शन घातक नहीं रहा है। लेकिन विराट आईपीएल के अपने चहेते गेंदबाज को एक मौका और देंगे। अक्षर पटेल बांंए हाथ के गेंदबाज हैं उनकी जगह बांए हाथ के गेंदबाज कुलदीप यादव को मैदान पर उतारा जा सकता है। सोमवार को टीम मैनेजमेंट ने उन्हें प्रेस कॉन्फ्रेंस के लिए भेजा इससे ये बात साफ हो गई है। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed