फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विश्व कप के लिए टीम इंडिया में जगह पक्की? विजय शंकर ने दिया रोचक जवाब

Thu, 07 Mar 2019 08:26 AM IST
अंशुल तलमले स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: अंशुल तलमले Updated Thu, 07 Mar 2019 08:26 AM IST
विज्ञापन
vijay shankar is not thinking about world cup
vijay shankar

ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दूसरे वनडे मैच में कमाल का प्रदर्शन कर टीम इंडिया को जीत दिलाने वाले युवा विजय शंकर ने विश्व कप के लिए अपना दावा पुख्ता कर लिया है। हालांकि उन्होंने कहा कि वह अपने चयन को लेकर अपनी नींद नहीं खो रहे हैं। 

vijay shankar is not thinking about world cup
विजय शंकर

तमिलनाडु के इस आलराउंडर ने कहा,'मैंने पहले भी कहा था कि मैं कभी चयन या विश्व कप जैसी चीजों के बारे में नहीं सोचता क्योंकि इसमें अब भी काफी समय बचा है। प्रत्येक मैच काफी महत्वपूर्ण है। मैं सिर्फ अपना सर्वश्रेष्ठ प्रयास कर टीम के लिए मैच जीतना चाहता हूं।' 

vijay shankar is not thinking about world cup
विजय शंकर

उन्होंने कहा कि पिछले साल श्रीलंका में निदाहास ट्रॉफी का कड़ा फाइनल उनके लिए सीखने के लिहाज से काफी महत्वपूर्ण था। इससे उन्हें दबाव की स्थिति में मदद मिली। निदाहास ट्रॉफी के फाइनल में विजय को स्ट्राइक रोटेट करने में जूझना पड़ा था। 

विज्ञापन
विज्ञापन
vijay shankar is not thinking about world cup
विजय शंकर

विजय ने कहा,'ईमानदारी से कहूं तो निदाहास ट्रॉफी ने मुझे इतनी सारी चीजें सिखाई। मैंने इसके बाद सीखा कि तटस्थ कैसे रहा जाए। उतार हो या चढ़ाव, इससे कोई फर्क नहीं पड़ता। मुझे हमेशा धैर्य बरकरार रखना होगा और बेपरवाह रहना होगा। मैं चुनौती के लिए तैयार था क्योंकि मुझे पता था कि मुझे एक ओवर फेंकना होगा। और 43वें-44वें ओवर के बाद मैं खुद से कह रहा था कि मुझे किसी भी समय गेंदबाजी सौंपी जा सकती है।' 

विज्ञापन
vijay shankar is not thinking about world cup
vijay shankar

तमिलनाडु के ऑलराउंडर ने आगे कहा, 'शायद अंतिम ओवर और मुझे दस या 15 रन के स्कोर का बचाव करने के लिए तैयार रहना चाहिए। इसलिए मैं इसके लिए मानसिक रूप से तैयार था।' उन्होंने कहा कि अंतिम ओवर डालने से पहले अनुभवी जसप्रीत बुमराह ने भी उनका मार्गदर्शन किया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed