फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

VIDEO: रन लेने के लिए नहीं दौड़े धोनी, इतनी देर में मिचेल ने पूरे किए दो रन, सोशल मीडिया पर माही हो रहे ट्रोल

Thu, 02 May 2024 12:46 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, चेन्नई Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 02 May 2024 12:46 PM IST
सार

चेन्नई की पारी के 20वें ओवर में धोनी अर्शदीप सिंह का सामना कर रहे थे। इस ओवर की दूसरी गेंद को माही ने स्वीपर कवर की ओर खेला, लेकिन रन लेने से इनकार कर दिया। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।

विज्ञापन
VIDEO: MS Dhoni did not take single with Daryl Mitchell, getting trolled on social media CSK vs PBKS IPL 2024
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
महेंद्र सिंह धोनी को क्रिकेट के इतिहास का सर्वश्रेष्ठ फिनिशर माना जाता है। हालांकि, कभी-कभी बेस्ट को भी खराब समय का सामना करना पड़ता है। कुछ ऐसा ही बुधवार को चेन्नई सुपर किंग्स और पंजाब किंग्स के बीच मुकाबले में हुआ, जब धोनी ने आखिरी ओवर में अर्शदीप सिंह का सामना कर रहे थे। चार गेंद रहते उन्होंने बल्लेबाज डेरिल मिचेल को एक रन लेने से मना कर दिया। हैरानी की बात तो यह है कि मिचेल तब तक धोनी के छोर तक पहुंच चुके थे। इसके बाद धोनी ने मना किया और मिचेल फिर वापस नॉन स्ट्राइकर एंड पर भी लौट आए। यानी उन्होंने दो रन पूरे कर लिए।
VIDEO: MS Dhoni did not take single with Daryl Mitchell, getting trolled on social media CSK vs PBKS IPL 2024
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
20वें ओवर में धोनी अर्शदीप सिंह का सामना कर रहे थे। इस ओवर की दूसरी गेंद को माही ने स्वीपर कवर की ओर खेला, लेकिन रन लेने से इनकार कर दिया। इस बीच मिचेल रन लेने के लिए इतने उत्सुक थे कि वह धोनी के पास जाकर क्रीज को टैप करके और सुरक्षित नॉन-स्ट्राइकर एंड पर लौट भी आए। तकनीकी रूप से अगर धोनी रन के लिए दौड़ते तो वह और मिचेल के साथ सीएसके के कुल स्कोर में दो और रन जोड़ सकते थे। हालांकि, ऐसा लगा कि शायद धोनी को अपने साथी की क्षमताओं पर भरोसा नहीं था। वीडियो के रीप्ले में धोनी को मिचेल पर चिल्लाते हुए भी देखा गया।
VIDEO: MS Dhoni did not take single with Daryl Mitchell, getting trolled on social media CSK vs PBKS IPL 2024
धोनी और मिचेल - फोटो : IPL/BCCI
हालांकि, इसकी अगली दो गेंदों पर धोनी ने चौका और छक्का लगाया, जिससे फैंस जरूर एंटरटेन हुए, लेकिन एक्स (पूर्व में ट्विटर) पर कुछ फैंस यह देखकर खुश नहीं थे कि धोनी ने मिचेल जैसे अच्छे खिलाड़ी को रन लेने से मना कर दिया। इतना ही नहीं मिचेल नंबर आठ पर बल्लेबाजी करने के लिए उतरे। मिचेल बड़े शॉट लगाने और विस्फोटक पारियां खेलने में माहिर है और इस खिलाड़ी ने पिछले साल विश्व कप सेमीफाइनल में भारत के खिलाफ बेहतरीन पारी खेली थी। ऐसे में 42 साल के धोनी का उन पर भरोसा न जताना हैरान करने वाला था। धोनी अंततः पारी की आखिरी गेंद पर रन आउट हो गए। वह इस सीजन पहली बार आउट हुए। चेन्नई ने 20 ओवर की समाप्ती पर 162/7 का स्कोर बनाया। जवाब में पंजाब किंग्स ने तीन विकेट गंवाकर लक्ष्य हासिल कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
VIDEO: MS Dhoni did not take single with Daryl Mitchell, getting trolled on social media CSK vs PBKS IPL 2024
आईपीएल 2024 - फोटो : IPL/BCCI
यह पहली बार नहीं है जब धोनी ने अपने जोड़ीदार को स्ट्राइक देने या सिंगल लेने से इनकार किया हो। हालांकि, इनमें से ज्यादातर मामलों में उनके साथी के रूप में कोई टेलेंडर शामिल था। साल 2014 में उन्होंने अंबाती रायुडू के साथ ऐसा किया था। धोनी का यह प्लान उलटा पड़ गया था और भारत इंग्लैंड से टी20 हार गया था। तब भारत को दो गेंदों पर पांच रन की जरूरत थी। धोनी ने रायुडू को रन नहीं दिया और वापस भेज दिया और फिर आखिरी गेंद पर भी बाउंड्री लगाने में विफल रहे। यह पहला मौका था जब धोनी मैच को अच्छे से फिनिश करने में नाकाम रहे थे। तब सोशल मीडिया पर काफी बहस छिड़ी थी और अब भी जब मिचेल के साथ ऐसा हुआ तो फैंस ने उन्हें ट्रोल करने का कोई मौका नहीं छोड़ा। 

इरफान पठान ने भी इसकी आलोचना की है। उन्होंने कहा- धोनी को यह नहीं करना चाहिए था। यह एक टीम गेम है। टीम गेम में ऐसा नहीं करना चाहिए। डेरिल भी एक अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी हैं। वह अगर गेंदबाज होते तो मैं इस मूव को समझता। आपने ऐसा रवींद्र जडेजा के साथ भी किया है। ऐसा नहीं करना चाहिए।






अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed