फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फाइनल में मिली हार के सदमे से नहीं उबर पा रहे यह कीवी गेंदबाज, अब कही ये बड़ी बात

Thu, 18 Jul 2019 10:24 PM IST
Mukesh Jha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Mukesh Jha Updated Thu, 18 Jul 2019 10:24 PM IST
विज्ञापन
Trent Boult on coping with World Cup heartbreak says Will take dog for walk by beach
ट्रेंट बोल्ट

बराबरी की टक्कर के बावजूद 'बाउंड्री की गिनती' के आधार पर वर्ल्ड कप से वंचित रह जाने का गम न्यूजीलैंड के खिलाड़ियों के लिए भुला पाना आसान नहीं है और सब अपने अपने तरीकों से इससे उबरने की कोशिश में हैं। इस बीच तेज गेंदबाज ट्रेंट बोल्ट अपने पालतू कुत्ते के साथ सागर किनारे टहलकर दिल हल्का करेंगे। 


 

Trent Boult on coping with World Cup heartbreak says Will take dog for walk by beach
ट्रेंट बोल्ट - फोटो : social media

विश्व कप में 17 विकेट लेने वाले बोल्ट इन सवालों के बीच स्वदेश लौटे हैं कि लगातार दूसरा विश्व कप फाइनल हारने की पीड़ा से वह कैसे उबरेंगे। बोल्ट ने कहा, 'मैं चार महीने में पहली बार घर जाऊंगा। शायद अपने कुत्ते को लेकर समुद्र किनारे सैर को जाऊं और इसे भुलाने की कोशिश करूं। मुझे यकीन है कि वह मुझसे नाराज नहीं होगा।' 

Trent Boult on coping with World Cup heartbreak says Will take dog for walk by beach
ट्रेंट बोल्ट - फोटो : social media

उन्होंने कहा, 'इस हार को इतनी जल्दी नहीं भूल सकेंगे। आने वाले काफी साल तक यह नासूर बनकर टीस देती रहेगी।' इंग्लैंड के खिलाफ विश्व कप फाइनल में निर्धारित ओवरों और सुपर ओवर में भी स्कोर बराबर रहने के बाद चौकों छक्कों की गिनती के आधार पर न्यू जीलैंड हार गया। 

विज्ञापन
विज्ञापन
Trent Boult on coping with World Cup heartbreak says Will take dog for walk by beach
ट्रेंट बोल्ट

बोल्ट ने कहा कि वह 49वां ओवर नहीं भूल पा रहे हैं जिसमें उन्होंने जिम्मी नीशाम की गेंद पर बेन स्टोक्स का कैच लिया लेकिन पैर सीमारेखा से टकरा गया। उन्होंने कहा, 'मैं उसे भुला नहीं पा रहा हूं। हम अजीब हालात में वह मैच हारे।' 

विज्ञापन
Trent Boult on coping with World Cup heartbreak says Will take dog for walk by beach
ट्रेंट बोल्ट - फोटो : BCCI

यह पूछने पर कि क्या उन्हें लगता है कि टीम छली गई, उन्होंने ना में जवाब दिया। अपने कप्तान केन विलियमसन की तरह गरिमा का परिचय देते हुए बोल्ट ने कहा, 'दुनिया भर के क्रिकेटप्रेमियों में निराशा है। हमने सभी को निराश किया। हम सभी से माफी मांगते हैं।'

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed