फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जहीर और कपिल से ज्यादा तेजी दिखा रहा है यह गेंदबाज

Tue, 11 Oct 2016 03:59 PM IST
नवीन चौहान / अमर उजाला, नई दिल्ली
नवीन चौहान / अमर उजाला, नई दिल्ली Updated Tue, 11 Oct 2016 03:59 PM IST
विज्ञापन
this bowler is going faster than kapil and zahir
अश्विन - फोटो : getty
भले ही कपिल देव और जहीर खान जैसे गेंदबाजों ने टेस्ट क्रिकेट में कई बार अपनी गेंदबाजी की  तेजी से विरोधी टीमों के दांत खट्टे कर दिए हों। लेकिन अब एक भारतीय गेंदबाज भारत के दिग्गज गेंदबाजों के रिकॉर्ड्स को उसी तेजी से धत्ता दिखा रहा है। अश्विन ने इंदौर में न्यूजीलैंड के खिलाफ पहली पारी में 6 विकेट हासिल किए। यह 39 वें टेस्ट मैच में 20 मौका है जब अश्विन ने टेस्ट मैच की एक पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। इसका मतलब अश्विन हर चौथी टेस्ट पारी में 5 या उससे ज्यादा विकेट हासिल करते हैं।

 
 

जहीर और कपिल से ज्यादा तेजी दिखा रहा है यह गेंदबाज

this bowler is going faster than kapil and zahir
डेमो पिक
पांच विकेट लेने के मामले में वह बहुत तेजी दिखा रहे हैं। भारत की ओर से टेस्ट मैचों में सबसे ज्यादा बार पांच विकेट अनिल कुंबले ने हासिल किए हैं। कुंबले ने 35 बार यह उपलब्धि हासिल की लेकिन इसके लिए उन्होंने 132 टेस्ट खेले। वहीं हरभजन सिंह ने 103 टेस्ट में 25 बार 5 से ज्यादा विकेट हासिल किए। हरियाणा हरिकेन कपिल देव ने 131 टेस्ट खेलकर 23 बार एक पारी में 5 से ज्यादा विकेट हासिल किए। भारत के सर्वकालिक स्पिनरों में शुमार भागवत चंद्रशेखर 16 बार और बिशन सिंह बेदी 14 बार एक पारी में 5 से ज्यादा विकेट हासिल किए इसके लिए उन्होंने क्रमशः 58 और 67 टेस्ट खेले। 

 

जहीर और कपिल से ज्यादा तेजी दिखा रहा है यह गेंदबाज

this bowler is going faster than kapil and zahir
आर अश्विन - फोटो : PTI
आज अश्विन जिस रफ्तार से आगे बढ़ रहे हैं और जिस तेजी से विकेट हासिल कर रहे हैं, वह बहुत जल्दी यानी 50 टेस्ट मैच खेलने तक कपिल देव और हरभजन सिंह को भी पीछे छोड़ देंगे। अनिल कुंबले की बराबरी करने में भले ही उन्हें थोड़ा वक्त लगे। इस घरेलू सीजन में टीम इंडिया को घर में 10 और टेस्ट मैच खेलने हैं। यदि अश्विन के वर्तमान औसत के हिसाब से देखें तो वह अगले 10 टेस्ट मैचों में पांच बार पांच या उससे ज्यादा विकेट हासिल करने में सफल होंगे। 

 
विज्ञापन
विज्ञापन

जहीर और कपिल से ज्यादा तेजी दिखा रहा है यह गेंदबाज

this bowler is going faster than kapil and zahir
आर अश्विन - फोटो : PTI
अश्विन ने इंदौर में 27.2 ओवर में 81 रन देकर छह विकेट हासिल किए। अश्विन ने अकेले ही कीवी टीम को घुटने टेकने पर मजबूर कर दिया। अश्विन अब तक खेले 39 टेस्ट मैच में 213 विकेट हासिल किए हैं। कानपुर टेस्ट में अश्विन टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 विकेट हासिल करने वाले गेंदबाजों की सूची में दूसरे स्थान पर पहुंचे थे। अश्विन हर टेस्ट में एक नया रिकॉर्ड बनाते जा रहे हैं। वह जिस राह पर चल पड़े हैं करियर के खत्म होते तक उन्हें दुनिया के सर्वकालिक महानतम गेंदबाजों में शुमार किया जाएगा। यह बात कपिल देव और सुनील गावस्कर जैसे दिग्गज भी कह चुके हैं। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed