फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

अब तक ये 5 गेंदबाज साबित हुए लकी, टी20 में अपना डेब्यू विकेट विराट कोहली को बनाया

Fri, 23 Feb 2018 08:28 AM IST
presented by सुमित कुमार
presented by सुमित कुमार Updated Fri, 23 Feb 2018 08:28 AM IST
विज्ञापन
these Bowler's maiden T20 wicket was Virat Kohli
Virat Kohli

इंटरनेशल क्रिकेट में किसी भी गेंदबाज के लिए उसका पहला विकेट काफी मायने रखता है। शायद ही कोई क्रिकेटर आज तक अपना डेब्यू विकेट भूला हो। मौजूदा दौर में क्रिकेट पूरी तरह से बल्लेबाजों के पक्ष में चला गया है, इसलिए इसकी प्रासंगिकता और भी ज्यादा बढ़ गई है। नियम से लेकर फ्लैट पिच और हल्के बैट सबकुछ बल्लेबाजों को ध्यान में रखकर बनाए जा रहे हैं।



ऐसे में इंटरनेशल डेब्यू का पहला विकेट भला कौन भूल सकता है। वहीं अगर बैटिंग छोर पर खड़ा बल्लेबाज टीम इंडिया की रन मशीन विराट कोहली हो तो खुशी सातवें आसमान पर होती है। इसका सबसे बेहतर अनुभव द. अफ्रीका के स्पिन गेंदबाज तबरेज शम्सी के पास है।

these Bowler's maiden T20 wicket was Virat Kohli
Tabraiz Shams

अपने इंटरनेशनल टी-20 डेब्यू मैच में तबरेज शम्सी ने कप्तान विराट कोहली को 26 के स्कोर पर एलबीडब्लू आउट किया। वाकई इस गेंदबाज के लिए यह काफी बड़ी उपलब्धि थी। शम्सी के अलावा ऐसे कई गेंदबाज हैं जिन्होंने इंटरनेशनल टी-20 क्रिकेट में अपना पहला शिकार विराट कोहली को बनाया।

जसप्रीत बुमराह

these Bowler's maiden T20 wicket was Virat Kohli
jasprit bumrah

टीम इंडिया के डेथ ओवर स्पेशलिस्ट जसप्रीत बुमराह का नाम भी इस लिस्ट में आता है। फर्स्ट क्लास और इंटरनेशन क्रिकेट में आने से पहले बुमराह ने आईपीएल में विराट कोहली को आउट किया था। मुंबई इंडियंस के लिए खेलने वाले बुमराह का वह पहला शिकार बने थे। हालांकि वन-डे में स्टीव स्मिथ और टेस्ट में एबी डीविलियर्स बुमराह के डेब्यू विकेट बने थे।

विज्ञापन
विज्ञापन

मिचेल मार्श

these Bowler's maiden T20 wicket was Virat Kohli
मिचेल मार्श

ऑस्ट्रेलिया के ऑलराउंडर मिचेल मार्श ने 2010 का अंडर-19 वर्ल्ड कप खेला था। हालांकि इंटरनेशनल क्रिकेट में अपने पहले विकेट के लिए इस खिलाड़ी को दो साल इंतजार करना पड़ा। 2012 में भारत के खिलाफ दूसरे टी-20 मैच में मिचेल मार्श को विराट कोहली (31) के रूप में अपना पहला विकेट मिला।

विज्ञापन

मोहम्मद इरफान

these Bowler's maiden T20 wicket was Virat Kohli
मोहम्मद इरफान

पाकिस्तान के तेज गेंदबाज मोहम्मद इरफान ने 2012 में टीम इंडिया के खिलाफ अपना डेब्यू किया था। इस द्वीपक्षीय सीरीज के पहले मैच में इरफान ने 25 रन देकर अपना पहला और एकमात्र विकेट लिया था और यह विकेट विराट कोहली का था।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed