फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

नीली जर्सी पहनने को बेताब चेतेश्वर पुजारा, टीम इंडिया के नंबर चार क्रम पर ठोका दावा

Tue, 16 Jul 2019 10:32 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Tue, 16 Jul 2019 10:32 AM IST
विज्ञापन
Team India test player Cheteshwar Pujara said if he get the chance he can prove at number four
चेतेश्वर पुजारा - फोटो : pti

टीम इंडिया के टेस्ट क्रिकेट के स्पेशलिस्ट चेतेश्वर पुजारा ने कहा कि अगर उन्हें वनडे क्रिकेट में मौका मिलता हैं, तो वह नंबर चार पर खुद को साबित कर सकते हैं। उन्हाेंने कहा कि घरेलू क्रिकेट में छोटे फॉर्मेट में वे लगातार अच्छा प्रदर्शन करते आ रहे हैं। टेस्ट में वह लगतार बेहतरीन प्रदर्शन करते आ रहे हैं। अगर उन्हें मौका मिला तो वनडे क्रिकेट में भी खुद को साबित करके दिखाएंगे।


 

क्या हैं नियम

Team India test player Cheteshwar Pujara said if he get the chance he can prove at number four
cheteshwar pujara

भारत के इस स्टार बल्लेबाज ने साथ में यह भी कहा कि टीम में चुने जाना उनके हाथ में नहीं हैं, लेकिन एक बल्लेबाज होने के नाते उनकी इच्छा तीनों फॉर्मेट में खेलने की है।  पुजारा ने कहा कि मुझमे अभी भी टीम इंडिया की नीली जर्सी पहनने की इच्छा बाकी है। मैं इसे पहनना चाहता हूं।

वर्ल्ड कप में टीम इंडिया नंबर चार की कमजोरी से जुझती रही। इसका खामियाज टीम को सेमीफाइनल में उठाना पड़ा। टीम में नंबर चार को लेकर लंबे समय से समस्या चल रही है. हालांकि, वर्ल्ड कप में केएल राहुल इस स्थान पर थे, लेकिन शिखर धवन के चोटिल होकर टूर्नामेंट से बाहर हो जाने के बाद वह ऊपर आ गए और यह स्थान खाली हो गया। 
 

Team India test player Cheteshwar Pujara said if he get the chance he can prove at number four
रवि शास्त्री और संजय बांगर - फोटो : सोशल मीडिया

केएल राहुल के बाद विजय शंकर ने इस जगह को भरने की कोशिश की, लेकिन वह भी चोटिल हो गए और उनकी जगह ऋषभ पंत इस स्थान पर आए, लेकिन कोई भी बल्लेबाज इस स्थान को मजबूती नहीं दे पाया। कोच रवि शास्त्री ने टूर्नामेंट के बाद स्वीकार भी किया था टीम काे नंबर चार पर मजबूत बल्लेबाज की कमी खली।

विज्ञापन
विज्ञापन
Team India test player Cheteshwar Pujara said if he get the chance he can prove at number four
cheteshwar pujara

पुजारा की नजर फिलहाल वेस्टइंडीज दौरे और टेस्ट चैंपियनशिप पर टिकी हुई हैं। वह इस दौरे के लिए काफी मेहनत कर रहे हैं। तेज और उछाल वाली पिचों पर खेलने का वह अभ्यास कर रहे हैं।  उन्होंने कहा कि पहले टेस्ट सीरीज जीतने के लिए होता था कि आप तीन में से दो जीत जाओ और अगर एक हार भी गए, तो भी सीरीज आपके नाम हो जाती है, लेकिन हर मैच के अंक होंगे और टेस्ट चैंपियनशिप से इसकी लाेकप्रियता भी बढ़ेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed