फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ICC रैंकिंग: कंगारुओं को 4-1 से हराकर टीम इंडिया के सिर सजा नंबर-1 का ताज

Mon, 02 Oct 2017 01:06 PM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 02 Oct 2017 01:06 PM IST
विज्ञापन
team india regain number 1 in latest icc odis rankings
टीम इंडिया - फोटो : twitter
ऑस्ट्रेलिया को नागपुर में रविवार को पांचवें व अंतिम वन-डे में 7 विकेट से हराकर विराट कोहली के नेतृत्व वाली टीम इंडिया आईसीसी वन-डे रैंकिंग में नंबर-1 बन गई है। टीम इंडिया ने दक्षिण अफ्रीका को पीछे छोड़ते हुए 'राज गद्दी' हासिल की।
team india regain number 1 in latest icc odis rankings
टीम इंडिया

इस जीत के साथ ही टीम इंडिया के 120 अंक हो गए हैं जबकि दक्षिण अफ्रीका के 119 अंक है। भारत दौरे पर वन-डे सीरीज में 1-4 से शिकस्त झेलने वाली ऑस्ट्रेलियाई टीम 114 अंको के साथ मौजूदा रैंकिंग में तीसरे स्थान पर काबिज है। इंग्लैंड के भी 114 अंक है, लेकिन दशमलव के मामले में वो ऑस्ट्रेलिया से पीछे हैं और इसी कारण चौथे स्थान पर काबिज है।

team india regain number 1 in latest icc odis rankings
केन विलियम्सन

केन विलियमसन के नेतृत्व वाली न्यूजीलैंड 111 अंकों के साथ पांचवें, पाकिस्तान (95 अंक) छठे, बांग्लादेश (94) सातवें, श्रीलंका (86) आठवें, वेस्टइंडीज (77) 9वें और अफगानिस्तान (54) 10वें स्थान पर है। जिम्बाब्वे (52) और आयरलैंड (42) क्रमशः 11वें व 12वें स्थान पर काबिज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
team india regain number 1 in latest icc odis rankings
टीम इंडिया

बता दें कि टीम इंडिया ने इंदौर वन-डे जीतकर आईसीसी वन-डे रैंकिंग में नंबर-1 स्थान हासिल किया था। तब 'विराट ब्रिगेड' ने सीरीज में 3-0 की बढ़त बनाई थी। हालांकि, बेंगलुरु में संपन्न चौथे वन-डे में 21 रन की हार के कारण टीम इंडिया शीर्ष स्थान से फिसल गई। अब दोबारा टीम इंडिया ने शीर्ष स्थान हासिल किया है।

विज्ञापन
team india regain number 1 in latest icc odis rankings
टीम इंडिया - फोटो : ESPN

वैसे, टीम इंडिया का लंबे समय तक शीर्ष स्थान पर बने रहना मुश्किल है क्योंकि दक्षिण अफ्रीका के पास दोबारा नंबर-1 बनने का मौका होगा, जब 15 अक्टूबर से वो बांग्लादेश के खिलाफ वन-डे सीरीज खेलेगी। बहरहाल, टीम इंडिया को अक्टूबर में न्यूजीलैंड की मेजबानी करना है और अगर वो ये सीरीज जीतने में कामयाब रही तो फिर फरवरी तक उसका नंबर-1 बने रहना तय हो जाएगा क्योंकि तब तक दक्षिण अफ्रीका वन-डे सीरीज नहीं खेलेगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed