भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पांच मैचों की वन-डे सीरीज का आखिरी व फाइनल मुकाबला दिल्ली के फिरोजशाह कोटला स्टेडियम में बुधवार, 13 मार्च को खेला जाएगा। मोहाली में चौथा वन-डे गंवाने वाली टीम इंडिया को हर हाल में यह मैच जीतना होगा। पांचवां वन-डे मैच जीतने वाली टीम 3-2 से इस सीरीज पर कब्जा करेगी। आइए इसी कड़ी में जान लेते हैं कैसी हो सकती हैं टीम इंडिया की संभावित प्लेइंग इलेवन...
2 of 11
ROHIT SHARMA SHIKHAR DHAWAN
टॉप ऑर्डर
रोहित शर्मा (95) और शिखर धवन (143) की जोड़ी ने पिछले मुकाबले में भारतीय टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाई थी। इसके बावजूद टीम इंडिया ने यह मुकाबला चार विकेट से गंवा दिया था। कप्तान विराट कोहली पांचवें वन-डे में अपने सबसे अनुभवी बल्लेबाजों को बाहर बैठाने की गलती कभी नहीं करेगें।
नागपुर में 116 रन की शतकीय पारी खेलने वाले कोहली ने रांची में भी 123 रन बनाए थे। हालांकि मोहाली में खेले गए चौथे वन-डे में उनके बल्ले की तेज धार नजर नहीं आई। फिरोजशाह कोटला स्टेडियम विराट कोहली का होम ग्राउंड है। यहां भी कोहली तीसरे नंबर पर बल्लेबाजी करने उतर सकते हैं।
मिडिल ऑर्डर
पिछले मैच में अंबाती रायुडू की जगह टीम में शामिल हुए केएल राहुल सिर्फ 26 रन बनाकर आउट हो गए थे। लेकिन कप्तान कोहली को अभी भी केएल राहुल की प्रतिभा पर यकीन है। पांचवें वन-डे में राहुल चौथे नंबर पर बल्लेबाजी करने आ सकते हैं।
टीम इंडिया के युवा विकेटकीपर-बल्लेबाज ऋषभ पंत ने पिछले मैच में अपनी विकेटकीपिंग से काफी निराश किया था। उन्होंने विकेट के पीछे से कई अहम मौके गवाएं। लेकिन एमएस धोनी के आखिरी वन-डे में मौजूद न होने की वजह से टीम में पंत के स्थान पर कोई दूसरा विकल्प नजर नहीं आता है। ऐसे में प्लेइंग इलेवन में उनका खेलना लगभग तय है।