फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ये पांच गलतियां टीम इंडिया को पड़ गई भारी, कंगारुओं के आगे टेकने पड़े घुटने

Thu, 06 Dec 2018 05:03 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Thu, 06 Dec 2018 05:03 PM IST
विज्ञापन
team india five reasons to flop against australia in first test first day at Adelaide
indvaus

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच एडिलेड में खेले जा रहे पहले टेस्ट के पहले दिन का खेल खत्म हो चुका है। पहले ही दिन टीम इंडिया कंगारुओं के आगे फ्लॉप दिखी। ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों के आगे भारतीय बल्लेबाजों ने घुटने टेक दिए। पुजारा के अलावा कोई भी बल्लेबाज कंगारू गेंदबाजों के आगे नहीं टिक पाए। कोई खराब शॉट तो कोई बाहर जाती गेंदों को न परखने के कारण अपना विकेट गंवा बैठे, जिसके कारण टीम इंडिया पहले दिन का खेल खत्म हो जाने तक 9 विकेट के नुकसान पर 250 रन ही बना सकी। आइए जानते हैं पहल दिन के मैच में टीम इंडिया की वो पांच गलतीः 


 

team india five reasons to flop against australia in first test first day at Adelaide
केएल राहुल

ओपनर का लचर प्रदर्शन
टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। पहले बल्लेबाजी करने उतरी टीम इंडिया की शुरुआत निराशाजनक रही। दोनों सलामी बल्लेबाज केएल राहुल (2) और मुरली विजय (11) जल्द ही पवेलियन लौट चले। टीम इंडिया को इस सलामी जोड़ी से एक अच्छी शुरुआत की काफी उम्मीदें थी, लेकिन यह जोड़ी एक बार फिर फ्लॉप दिखे। 15 रन के स्कोर पर टीम इंडिया अपना दो विकेट गंवा चुकी थी।

team india five reasons to flop against australia in first test first day at Adelaide
पुजारा

पिच पर समय न बिताना
ओपनर के अलावा मिडिल ऑर्डर के बल्लबाजों ने भी टीम इंडिया को निराश किया। चेतेश्वर पुजारा के अलावा कोई भी बल्लेबाज पिच पर समय नहीं बिता पाए। टीम इंडिया के एक के बाद एक विकेट गिरते चले गए। मानो ऐसा लग रहा था कि भारत ने ऑस्ट्रेलियाई गेंदबाजों को गिफ्ट में विकेट देने की शपथ खा रखी हो। कोई भी बल्लेबाज पिच पर डटकर नहीं खेले और न ही कंगारू गेंदबाजों के आगे अपनी धाक जमा पाए।

विज्ञापन
विज्ञापन
team india five reasons to flop against australia in first test first day at Adelaide
विराट कोहली और उस्मान ख्वाजा

खराब शॉट चयन
दरअसल, इस मैच में एक चीज देखने को मिली कि ज्यादातर बल्लेबाज या यूं कहे तो लगभग सारे बल्लेबाज अपने खराब शॉट चयन के कारण कंगारुओं के शिकार बने। गौरतलब है कि एडिलेड ओवल की पिच को बल्लेबाजी के लिहाज से एक अच्छी पिच मानी जाती है, लेकिन भारतीय बल्लेबाज ने इसका फायदा नहीं उठा पाए। ज्यादातर बल्लेबाज कैच आउट होकर पवेलियन लौटे।

विज्ञापन
team india five reasons to flop against australia in first test first day at Adelaide
विराट कोहली और उस्मान ख्वाजा

बाहर जाती गेंदों को न परख पाना
पहले दिन के मुकाबले में ऐसा देखा गया कि टीम इंडिया के ज्यादातर बल्लेबाज बाहर जाती गेंदों को न परखने के कारण अपना विकेट गंवा बैठे। सलामी बल्लेबाज केएल राहुल ने जोश हेजलवुड के पहले ओवर की आखिरी गेंद को तीसरी स्लिप में कैच देकर चलते बने। उसी तरह मुरली विजय भी फुल गेंद को ड्राइव करने की फिराक में विकेट के पीछे टीम पेन को अपना कैच थमा बैठे। उसी तरह कप्तान विराट कोहली भी  पैट कमिंस की एक फुल गेंद को ड्राइव करने के लालच में शॉट लगाते हैं और अपना विकेट खो बैठते हैं। इसी तरह अन्य बल्लेबाज भी किसी न किसी बाहर जाती गेंद को शॉट लगाने के चक्कर में अपना किमती विकेट गंवा बैठे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed