अबू धाबी में खेले जा रहे टी-20 वर्ल्ड कप क्वालीफायर मैच के दौरान मजेदार घटना घटी जिसे देखकर हर कोई लोटपोट हो गया। सोमवार को खेले गए मुकाबले में कनाडा और नाइजीरिया की टीम आमने-सामने थी। मैच में नाइजीरिया की टीम बल्लेबाजी कर रही थी तभी खेल को थोड़ी देर को रोकना पड़ गया।
VIDEO: बल्लेबाजी के दौरान बल्ला छोड़ टॉयलेट की तरफ भागा बल्लेबाज, हर कोई हुआ लोटपोट
दरअसल नाइजीरिया की तरफ से बल्लेबाजी कर रहे सुलेमान रुन्सेवे आठवें ओवर में अचानक ने भागकर मैदान के बाहर चले गए। हालांकि उस वक्त तक कारण पता नहीं चलने की वजह से मैदान पर असमंजस की स्थिति बन गई और हर कोई परेशान हो गया। काफी देर तक रुन्सेवे के वापस नहीं आने पर कप्तान एडेमोला ओनिकोई खुद बल्लेबाजी करने के लिए मैदान में जाने लगे।
लेकिन उसी वक्त अंपायरों की नजर रुन्सेवे पर पड़ी और उन्होंने कप्तान ओनिकोई को वापस जाने का इशारा कर दिया। दरअसल मैच के दौरान बल्लेबाजी कर रहे रुन्सेवे को पेशाब लग गई जिसके बाद वे बिना बताए ही मैदान छोड़कर भाग गए। बाद में उन्होंने थाई पैड पर पहनकर मैदान में वापसी की और बल्लेबाजी की।
When you've gotta go, you've gotta go! 🏃
Nigeria always hoped they'd be among the runs 🙈 https://t.co/UJfcIdOgWv
जहां तक बात है मैच की तो कनाडा की टीम ने नाइजीरिया को 50 रनों से हरा दिया। कनाडा के 160 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए नाइजीरिया की टीम 20 ओवर में 109 रन ही बना पाई। मैच में दोबार से बल्लेबाजी करने आये रुन्सेवे ने 27 गेंदों में 27 रन बनाए लेकिन टीम को जीत नहीं दिला पाए।