फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऐतिहासिक जीत के बाद मगरूर न हो टीम इंडिया, बांग्लादेश दे सकती है कड़ी चुनौती   

Wed, 23 Oct 2019 07:50 AM IST
मुकेश कुमार झा स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: मुकेश कुमार झा Updated Wed, 23 Oct 2019 07:50 AM IST
विज्ञापन
india vs south africa: VVS Laxman says Bangladesh will give India a tough fight in T20Is
टीम इंडिया - फोटो : सोशल मीडिया

ऐतिहासिक जीत के बाद मगरूर न हो टीम इंडिया। यह बात हम नहीं बल्कि टीम इंडिया के पूर्व क्रिकेटर वीवीएस लक्ष्मण का मानना है। जी हां, दक्षिण अफ्रीका पर 3-0 से ऐतिहासिक जीत दर्ज करने के बाद  इस पूर्व क्रिकेटर ने कहा है कि बांग्लादेश के खिलाफ आगामी सीरीज में टीम इंडिया को सावधान रहना होगा। 


 

india vs south africa: VVS Laxman says Bangladesh will give India a tough fight in T20Is
वीवीएस लक्ष्मण

पूर्व भारतीय बल्लेबाज वीवीएस ने कहा कि टीम इंडिया भले ही दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ टेस्ट सीरीज में धमाकेदार जीत दर्ज की हो लेकिन उसे बांग्लादेश से कड़ी टक्कर मिलेगी। शाकिब अल हसन की टीम कोहली की सेना को कड़ी टक्कर दे सकती है।

india vs south africa: VVS Laxman says Bangladesh will give India a tough fight in T20Is
वीवीएस लक्ष्मण

वीवीएस ने कहा, 'मुझे लगता है भारत और बांग्लादेश के बीच खेली जाने वाली सीरीज कड़ी प्रतिस्पर्धा देखने को मिलेगी। बांग्लादेश की टीम दक्षिण अफ्रीका के मुकाबले ज्यादा अनुभवी हैं और ज्यादातर बांग्लादेश के खिलाड़ी अच्छे फॉर्म में हैं। बांग्लादेश की टीम बीते सालों में बहुत ही ज्यादा बेहतर हुई है और उनको हल्का आंकने की गलती बिल्कुल नहीं की जा सकती है। खासकर यह देखते हुए की भारतीय टीम को बांग्लादेश ने हमेशा ही टी-20 में कड़ी टक्कर दी है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
india vs south africa: VVS Laxman says Bangladesh will give India a tough fight in T20Is
इंडिया vs बांग्लादेश - फोटो : अमर उजाला

गौरतलब है कि अगले महीने बांग्लादेश क्रिकेट टीम को भारत का दौरा करना है, लेकिन उससे पहले ही इस पर संदेह के बादल छा गए हैं। बांग्लादेश क्रिकेट टीम के सीनियर खिलाड़ियों ने सोमवार को सभी घरेलू और अंतरराष्ट्रीय मैचों के बहिष्कार का फैसला किया है। टीम के खिलाड़ियों ने वेतन बढ़ाने के साथ कई और मांगों को लेकर क्रिकेट से जुड़ी किसी भी गतिविधि में भाग लेने से मना कर दिया है। 

विज्ञापन
india vs south africa: VVS Laxman says Bangladesh will give India a tough fight in T20Is
बांग्लादेश क्रिकेट - फोटो : social media

बता दें कि बांग्लादेश को भारत दौरे पर तीन मैचों की टी-20 सीरीज खेलनी हैं। इसके बाद दो टेस्ट मैचों की सीरीज भी खेलनी है। बांग्लादेश के भारत दौरे की शुरुआत तीन नवंबर से हो रही जहां दोनों टीमें दिल्ली में पहला टी-20 खेलेंगी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed