{"_id":"66cd8cc300e3da101809ce3d","slug":"suryakumar-yadav-eyes-test-comeback-with-buchi-babu-tournament-and-duleep-trophy-says-this-2024-08-27","type":"photo-gallery","status":"publish","title_hn":"Test Cricket: सूर्यकुमार की नजर टेस्ट टीम में वापसी पर, आगामी घरेलू टूर्नामेंट्स को लेकर बनाया है मास्टर प्लान","category":{"title":"Cricket News","title_hn":"क्रिकेट न्यूज़","slug":"cricket-news"}}
Test Cricket: सूर्यकुमार की नजर टेस्ट टीम में वापसी पर, आगामी घरेलू टूर्नामेंट्स को लेकर बनाया है मास्टर प्लान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, मुंबई
Published by: स्वप्निल शशांक
Updated Tue, 27 Aug 2024 01:52 PM IST
सार
33 वर्षीय बल्लेबाज सूर्यकुमार यादव को उम्मीद है कि वह टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे और उनका मानना है कि घरेलू क्रिकेट खेलने से उनके लिए दरवाजे खुल सकते हैं।
विज्ञापन
1 of 3
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : PTI
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
भारत के टी20 कप्तान सूर्यकुमार यादव आगामी बुची बाबू टूर्नामेंट और दलीप ट्रॉफी में अच्छा प्रदर्शन कर भारत की टेस्ट टीम में वापसी करना चाहते हैं। इस 33 वर्षीय बल्लेबाज ने भारत की टेस्ट प्लेइंग इलेवन में वापसी करने के लिए पूरी कोशिश करने की ठानी है और कहा है कि लाल गेंद का क्रिकेट हमेशा उनकी प्राथमिकता रही है। सूर्यकुमार ने फरवरी 2023 में बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी में भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच नागपुर टेस्ट से भारत के लिए टेस्ट में डेब्यू किया था। वह केवल 8 (20) रन बना सके थे और चोट के कारण पूरी सीरीज से बाहर हो गए थे। अब सूर्यकुमार बुची बाबू टूर्नामेंट और दलीप ट्रॉफी में शानदार प्रदर्शन के साथ सफेद जर्सी में वापसी करना चाहते हैं।
उन्होंने कहा, 'लाल गेंद का क्रिकेट हमेशा से मेरी प्राथमिकता रही है। जब मैं मुंबई के मैदानों में बड़ा हुआ और बहुत सारे स्थानीय क्रिकेट खेले, तो मैंने लाल चेरी के साथ खेलना शुरू कर दिया। सबसे लंबे प्रारूप के लिए प्यार वहीं से शुरू हुआ और हमेशा रहा है। मैंने 10 साल से भी अधिक समय से कई प्रथम श्रेणी मैचों में हिस्सा लिया है और मैं अब भी इस प्रारूप में खेलने का लुत्फ उठाता हूं। इसके बारे में कोई सवाल ही नहीं है और इसलिए मैं दलीप ट्रॉफी से पहले बुची बाबू टूर्नामेंट खेलने आया हूं।
2 of 3
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : BCCI
सूर्यकुमार का टेस्ट में वापसी का लक्ष्य
इस 33 वर्षीय बल्लेबाज को उम्मीद है कि वह टेस्ट क्रिकेट में वापसी करेंगे और उनका मानना है कि घरेलू क्रिकेट खेलने से उनके लिए दरवाजे खुल सकते हैं। उन्होंने कहा, 'मैं हमेशा मुंबई के लिए खेलने का मौका तलाशता रहूंगा, भले ही यह प्रथम श्रेणी हो या बुची बाबू जैसा टूर्नामेंट। कई अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ी पहले भी इस प्रतियोगिता में खेल चुके हैं और आगे भी देश का प्रतिनिधित्व कर चुके हैं।' भारतीय खिलाड़ियों के लिए आगामी घरेलू सीजन महत्वपूर्ण रहने वाला है क्योंकि भारतीय टीम को दो मैचों की टेस्ट सीरीज के लिए बांग्लादेश की मेजबानी करनी है। इसके बाद आने वाले महीनों में न्यूजीलैंड के खिलाफ तीन मैचों की टेस्ट सीरीज भी खेलनी है।
3 of 3
सूर्यकुमार यादव
- फोटो : BCCI
'मैं उस स्थान को फिर से अर्जित करना चाहता हूं'
उन्होंने कहा, 'ऐसे कई लोग हैं जिन्होंने अपनी जगह बनाने के लिए वास्तव में कड़ी मेहनत की है और मैं भी यह स्थान फिर से हासिल करना चाहता हूं। मैंने भारत के लिए टेस्ट में डेब्यू किया। उसके बाद मैं भी चोटिल हो गया। बहुत सारे लोग थे जिन्हें मौका मिला और उन्होंने अच्छा प्रदर्शन भी किया। वे अभी इस मौके के हकदार हैं।' इस साल अभी 10 टेस्ट मैच और खेले जाने हैं। इसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच बॉर्डर गावस्कर ट्रॉफी भी शामिल है। सूर्यकुमार ने कहा, 'आगे अगर मुझे खेलना है तो भी मैं स्वचालित रूप से खेलूंगा। यह मेरे नियंत्रण में नहीं है। अभी मेरे दिमाग में बुच्ची बाबू टूर्नामेंट खेलना, दलीप ट्रॉफी खेलना और फिर देखना है कि क्या होता है, लेकिन हां मैं वास्तव में आगे के बारे में सोच रहा हूं। अभी 10 टेस्ट मैच बाकी हैं और मैं लाल गेंद से खेलने को लेकर उत्साहित हूं।'
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।