सनराइजर्स हैदराबाद ने सोमवार को आईपीएल 2018 के 39वें रोमांचक मुकाबले में रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर को 5 रन से हराया। हैदराबाद के राजीव गांधी इंटरनेशनल स्टेडियम में खेले गए रोमांचक मुकाबले में सनराइजर्स ने निर्धारित 20 ओवर में 146 रन बनाए। जिसके जवाब में बैंगलोर की टीम ने 6 विकेट के नुकसान पर 141 रन ही बना सकी। आइये जानते हैं हैदराबाद की इस रोमांचक जीत के ये रहे हीरोः-
केन विलियमसन
2 of 6
केन विलियमसन
- फोटो : ipl
सनराइजर्स हैदराबाद के कप्तान केन विलियमसन ने इस रोमांचक मुकाबले में कप्तानी पारी खेली। उन्होंने 39 गेंदों में 5 चौके और 2 छक्कों की मदद से 56 रन की शानदार अर्धशतकीय पारी खेली। केन विलियमसन को शानदार प्रदर्शन करने के लिए मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।
शाकिब अल हसन
मनीष पांडे के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए शाकिब अल हसन ने टीम में महत्वपूर्ण 35 रन जोड़े। उन्होंने इस दौरान शानदार 5 चौके लगाए। इसके अलावा उन्होंने गेंदबाजी में भी शानदार प्रदर्शन किया। उन्होंने 4 ओवर में 36 रन देकर 2 विकेट लिए। इस दौरान उन्होंने पार्थिव पटेल (20) और कप्तान विराट को अपना शिकार बनाया।
भुवनेश्वर कुमार
दरअसल, आखिरी ओवर में मैच रोमांचक स्थिति में पहुच गई थी। आरसीबी को 6 गेंदों में जीत के लिए 12 रन की दरकार थी। सनराइजर्स हैदराबाद की तरफ से डेथ ओवर स्पेशलिस्ट भुनवेश्वर कुमार गेंदबाजी कर रहे थे। उन्होंने 5 गेंदों में 5 रन लुटाए लेकिन आखिरी गेंद पर उन्होंने कॉलिन डी ग्रांडहोम को क्लीन बोल्ड कर टीम को शानदार जीत दिलाई।
राशिद खान
इस रोमांचक मुकाबले में सही समय पर राशिद खान ने अपनी टीम को सफलता दिलाई। उन्होंने आरसीबी के धाकड़ बल्लेबाज एबी डीविलियर्स (5) को बोल्ड किया। डीविलियर्स पर जब आउट हुए तब बैंगलोर का स्कोर 80 था। राशिद ने 4 ओवर में 31 रन देकर 1 महत्वपूर्ण विकेट लिए।