फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2018: SRH के ये 5 खिलाड़ी करेंगे CSK का सूपड़ा साफ, दूसरी बार चैंपियन बनने से एक कदम दूर

Sat, 26 May 2018 03:28 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 26 May 2018 03:28 PM IST
विज्ञापन
sunrisers hyderabad these five players can make history against csk in ipl 2018 final
सनराइजर्स हैदराबाद

आईपीएल सीजन-11 का फाइनल मुकाबला रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। प्लेऑफ से पहले सनराइजर्स हैदराबाद को आईपीएल 2018 के खिताब का सबसे मजबूत दावेदार माना जा रहा था, लेकिन पहले सेमीफाइनल मुकाबले में चेन्नई सुपरकिंग्स ने बता दिया कि माही ब्रिगेड को यूं हल्के में आंकना प्रतिद्वंद्वियों को कितना भारी पड़ सकता है।



हालांकि केकेआर को दूसरे सेमीफाइनल मुकाबले में हराकर सनराइजर्स ने भी अपने मजबूत दावेदारी का सबूत पेश किया है। आइए जानते हैं सनराइजर्स हैदराबाद के कौन से पांच खिलाड़ी सीएसके के खिलाफ मोर्चा संभाल सकते हैं।

केन विलियमसन

sunrisers hyderabad these five players can make history against csk in ipl 2018 final
Kane Williamson

आईपीएल-11 में एकमात्र विदेशी कप्तान केन विलियमसन ने अपनी ताबड़तोड़ बल्लेबाजी के दम पर ऑरेंज कैप पर कब्जा जमा रखा है। विलियमसन ने इस सीजन में 16 मैच खेलकर 52.92 की औसत और 143.33 के स्ट्राइक रेट से सबसे ज्यादा 688 रन बनाए हैं। सीएसके को अगर यह खिताब जीतना है तो उन्हें किसी भी हालत में विपक्षी टीम के कप्तान को फाइनल में रोकना होगा।

शिखर धवन

sunrisers hyderabad these five players can make history against csk in ipl 2018 final
शिखर धवन - फोटो : ipl

चेन्नई के खिलाफ पहले सेमीफाइनल में बेशक शिखर धवन का बल्ला खामोश रहा हो, लेकिन धवन हमेशा से ही बड़े मैचों की प्लेयर रहे हैं। इस सीजन में भी धवन ने 15 मैचों में 39.25 की औसत और 139.34 के स्ट्राइक रेट से 471 रन बनाए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

राशिद खान

sunrisers hyderabad these five players can make history against csk in ipl 2018 final
rashid khan

सनराइजर्स हैदराबाद की मजबूती उसकी गेंदबाजी है और इस टीम के स्पिन गेंदबाज राशिद खान इसकी सबसे बड़ी ताकत हैं। राशिद ने इस सीजन में खेले कुल 16 मैचों में 6.78 के बेहतरीन इकॉनमी रेट से 21 विकेट चटकाए हैं।

विज्ञापन

सिद्धार्थ कौल

sunrisers hyderabad these five players can make history against csk in ipl 2018 final
सिद्धार्थ कौल - फोटो : IPLT20

सनराइजर्स हैदराबाद के अनकैप्ड प्लेयर सिद्धार्थ कौल ने सबसे ज्यादा प्रभावित किया है। कौल ने इस सीजन में 16 मैचों में 8.00 के इकॉनमी रेट से राशिद के बराबर ही 21 विकेट लिए हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed