फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

राशिद ने दिखाई दरियादिली, अफगानिस्तान धमाके में मारे गए लोगों के नाम किया 'मैन ऑफ द मैच' खिताब

Sat, 26 May 2018 03:22 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 26 May 2018 03:22 PM IST
विज्ञापन
Rashid Khan dedicates his man of the match award to Afghanistan Blast Victims

IPL 2018 के दोनों फाइनलिस्ट तय हो चुके हैं। शुक्रवार को कोलकाता नाइटराइडर्स को हराते हुए सनराइजर्स हैदराबाद ने अपना फाइनल का टिकट पक्का किया। अफगान सुपरस्टार 'वंडर ब्वाय' के ऑलराउंड प्रदर्शन के बूते अब सनराइजर्स हैदराबाद रविवार को मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स से टक्कर लेंगे।

Rashid Khan dedicates his man of the match award to Afghanistan Blast Victims

इस मैच में सनराइजर्स के लिए अफगानिस्तान के युवा लेग स्पिनर राशिद खान ट्रंप कार्ड साबित हुए। पहले बल्ले से 10 गेंदों में 34 रन बनाने के बाद इस अफगानी ने क्रिस लिन, रॉबिन उथप्पा और आंद्रे रसेल जैसे अहम बल्लेबाजों को पैवेलियन लौटाकर केकेआर की कमर तोड़ दी। इस प्रदर्शन के लिए उन्हें मैन ऑफ द मैच से नवाजा गया।

Rashid Khan dedicates his man of the match award to Afghanistan Blast Victims

जीत के बाद 'मैन ऑफ द मैच' चुने गए राशिद खान ने अपना अवॉर्ड अफगानिस्तान बम विस्फोट प्रभावितों को समर्पित किया। बता दें कि अफगानिस्तान के पूर्वी नांगरहर प्रांत में एक क्रिकट मैच के दौरान धमाकों में कई लोगों की मौत हुई थी। रात में आयोजित टूर्नामेंट के दौरान खिलाड़ी और सैकड़ों दर्शक मौजूद थे तभी अचानक बम विस्फोट हो गया।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rashid Khan dedicates his man of the match award to Afghanistan Blast Victims

राशिद खान के इस खूबसूरत खेल को देख अफगाानिस्तान के राष्ट्रपति तक उनपर फिदा हो गए। सोशल मीडिया पर उन्होंने एक ट्वीट कर राशिद को अफगानिस्तान का हीरो करार दिया। साथ ही भारतीय प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को टैग करते हुए यह दिलचस्प लाइन भी कह डाली।
 



 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed