फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2018: सनराइजर्स के साथ मैदान पर उतरेगा 'लकी चार्म', आज तक नहीं हारा फाइनल मुकाबला

Sun, 27 May 2018 11:28 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 27 May 2018 11:28 AM IST
विज्ञापन
sunrisers hyderabad player yusuf pathan never lose in final of ipl t20 cricket
सनराइजर्स हैदराबाद

आईपीएल सीजन-11 का फाइनल मुकाबला आज मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में चेन्नई सुपरकिंग्स और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच खेला जाएगा। फाइनल मुकाबले में विजेता टीम को लेकर अटकलों का बाजार काफी गर्म हो चुका है। कोई हैदराबाद को जीत का बड़ा दावेदार मान रहा है तो कोई चेन्नई को चैंपियन मान चुका है।



हालांकि सनराइजर्स हैदराबाद में एक खिलाड़ी की मौजूदगी टीम की जीत का पलड़ा ज्यादा भारी कर रही है. इस टीम के पास न सिर्फ बेहतरीन गेंदबाजी है बल्कि शानदार बल्लेबाजी भी है। इसके अलावा टीम में एक ऐसा 'लकी चार्म' भी है जिसने फाइनल में आज तक हार का सामना नहीं किया है।

sunrisers hyderabad player yusuf pathan never lose in final of ipl t20 cricket
युसूफ पठान

35 वर्षीय इस खिलाड़ी का नाम है युसुफ पठान। सनराइजर्स हैदराबाद के इस खिलाड़ी ने अपने टी-20 करियर में चार बार फाइनल मैच खेले हैं, लेकिन इनकी टीम कभी कोई फाइनल मैच नहीं हारी है।

आईपीएल 2008

sunrisers hyderabad player yusuf pathan never lose in final of ipl t20 cricket
yusuf pathan

आईपीएल के पहले संस्करण में युसुफ पठान राजस्थान रॉयल्स के लिए खेले थे। राजस्थान ने चेन्नई सुपरकिंग्स के खिलाफ यह मैच 3 विकेट से जीता था।

विज्ञापन
विज्ञापन

आईपीएल 2012

sunrisers hyderabad player yusuf pathan never lose in final of ipl t20 cricket
युसूफ पठान

इस सीजन में पठान केकेआर की टीम की तरफ से खेले थे। इस हाई वोल्टेज मुकाबले में केकेआर ने चेन्नई को 5 विकेट से मात दी थी।

विज्ञापन

आईपीएल 2014

sunrisers hyderabad player yusuf pathan never lose in final of ipl t20 cricket
युसूफ पठान

दो साल बाद केकेआर ने जब  किंग्स इलेवन पंजाब के खिलाफ फाइनल में तीन विकेट से जीत हासिल की थी तब भी पठान इसी टीम में थे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed