फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2018: डेविड वॉर्नर की जगह सनराइजर्स हैदराबाद में रनों की बरसात करेगा यह बल्लेबाज

Sun, 01 Apr 2018 09:38 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sun, 01 Apr 2018 09:38 AM IST
विज्ञापन
sunrisers hyderabad bought alex hales in place of david warner
डेविड वॉर्नर - फोटो : the guardian

ऑस्ट्रेलिया के डेविड वॉर्नर पर क्रिकेट ऑस्ट्रेलिया ने दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ बॉल टेंपरिंग विवाद के बाद एक साल का बैन लगाया है। इसके चलते वह इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 11वें एडिशन से भी बाहर हो गए हैं। बता दें कि वॉर्नर आईपीएल में सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) के कप्तान थे।

sunrisers hyderabad bought alex hales in place of david warner
एलेक्स हेल्स - फोटो : Reuters

वॉर्नर के बाहर होने के बाद एसआरएच ने आगामी सीजन के लिए इंग्लैंड के धाकड़ बल्लेबाज एलेक्स हेल्स को शामिल किया है। इससे पहले एसआरएच ने श्रीलंकाई बल्लेबाज कुसल परेरा को शामिल किया था क्योंकि वह फटाफट क्रिकेट में बेहतरीन प्रदर्शन कर रहे थे। मगर बाएं हाथ के बल्लेबाज ने घरेलू क्रिकेट में खेलने के कारण आईपीएल में नहीं खेलने का फैसला किया।

sunrisers hyderabad bought alex hales in place of david warner
एलेक्स हेल्स - फोटो : skysports

हालांकि, एसआरएच ने रिजर्व एंड अवेलेबल पूल ऑफ प्लेयर्स लिस्ट (आरएपीपी) के तहत हेल्स को एक करोड़ रुपए में खरीदा। सनराइजर्स हैदराबाद ने अपने आधिकारिक ट्विटर अकाउंट के जरिए इंग्लैंड के विस्फोटक ओपनर का स्वागत किया। हेल्स ने हाल ही में पाकिस्तान सुपर लीग (पीएसएल) में हिस्सा लिया था, जहां उन्होंने कुछ महत्वपूर्ण पारियां खेली थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
sunrisers hyderabad bought alex hales in place of david warner
एलेक्स हेल्स

हेल्स के पास टी20 क्रिकेट का अच्छा अनुभव है। उन्होंने अब तक 174 टी20 मैचों में करीब 144 की स्ट्राइक रेट से 4,704 रन बनाए हैं। वह टीम को धमाकेदार शुरुआत दिलाने में काबिल माने जाते हैं। अब यह देखना रोचक होगा कि आईपीएल में हेल्स अनुभवी वॉर्नर की जगह भर पाएंगे या नहीं।

विज्ञापन
sunrisers hyderabad bought alex hales in place of david warner
david warner

बता दें कि वॉर्नर के नेतृत्व में ऑरेंज आर्मी यानी एसआरएच ने धमाकेदार प्रदर्शन किया था। वॉर्नर की कप्तानी में एसआरएच ने आईपीएल का खिताब जीता था। इसके अलावा वह एक बार रनर्स-अप भी रह चुकी है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed