इंग्लैंड के खिलाफ तीसरे टेस्ट में टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद पूर्व भारतीय कप्तान सुनील गावस्कर ने भारतीय तेज गेंदबाजों की जमकर तारीफ की है। आइए जानते हैं उन्होंने क्या कहाः
बता दें कि विराट कोहली (200) और जसप्रीत बुमराह (7 विकेट) की बेहतरीन गेंदबाजी की बदौलत टीम इंडिया ने नॉटिंघम टेस्ट में मेजबान इंग्लैंड को 203 से करारी मात दी। जिसके बाद गावस्कर ने टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों की तारिफ करते हुए इंग्लैंड के बल्लेबाजों के बारे में बहुत बड़ी बात कही है।
गावस्कर ने आज तक से बातचीत के दौरान कहा, 'नॉटिंघम टेस्ट के दौरान टीम इंडिया के तेज गेंदबाजों ने इंग्लैंड के बल्लेबाजों के खौफ पैदा कर दिया है। अबतक हम देखते आ रहे हैं कि विदेशी गेंदबाज बाउंस और उछलती हुई गेंद डालकर भारतीय बल्लेबाजों को परेशान करते हैं। मिडिल ऑर्डर बल्लेबाजी क्रम उछलती हुई गेंदों के सामने आसानी से अपना विकेट गंवा देता है। इस मैच में हमने अंग्रेजी बल्लेबाजों की आंखों में डर देखा है।'
गावस्कर ने आगे कहा, 'भारतीय गेंदबाजों ने इंग्लैंड को उन्हीं के तरीके से हराया है। दूसरी पारी में जब एलिस्टर कुक और कीटोन जेनिंग्स बल्लेबाजी कर रहे थे तो उन्हें पता ही नहीं चला किस तरह इशांत शर्मा ने उन्हें आउट कर पवेलियन का रास्ता दिखा दिया। क्रिस वोक्स भी दोनों पारियों में बाउंस गेंद पर ही आउट हुए।'
इसके अलावा बातचीत के दौरान गावस्कर ने ये भी कहा कि, उन्हें बहुत खुशी होगी कि मौजूदा सीरीज के दौरान विराट दोनों देशों के बीच द्विपक्षीय टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा रन बनाने का रिकॉर्ड को तोड़ दें और अगले दो मैच को जीत कर सीरीज अपने कब्जे में कर लें। रिकॉर्ड मतलब यदि विराट 335 रन बनाते हैं और टीम इंडिया यदि सीरीज 3-2 से जीतती है।