फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ENGvIND: भारत से करारी हार के बाद बौखलाया इंग्लैंड, टीम में कर दिया यह बदलाव

Sat, 25 Aug 2018 08:21 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Sat, 25 Aug 2018 08:21 AM IST
विज्ञापन
ENG v IND: James Vince set for England recall as cover for Jonny Bairstow

भारत के खिलाफ चौथे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड टीम की घोषणा हो गई। गुरुवार को 14 सदस्यीय टीम का ऐलान किया गया। दल में हैम्पशायर के बल्लेबाज जेम्स विन्सी को जगह दी गई है। 


 

ENG v IND: James Vince set for England recall as cover for Jonny Bairstow
england cricket team - फोटो : file photo

इस साल अप्रैल में न्यूजीलैंड के खिलाफ टेस्ट मैच खेलने वाले 27 वर्षीय विन्सी अच्छी फार्म में हैं। उन्होंने पिछले सप्ताह नाटिंघमशर के खिलाफ 74 और 147 रन बनाए थे। इस सत्र में काउंटी चैंपियनशिप में उनका औसत 56 था। भारत के खिलाफ 30 अगस्त से साउथहैम्पटन में होने वाले चौथे टेस्ट मैच के लिए इंग्लैंड टीम में शामिल किया गया है।

ENG v IND: James Vince set for England recall as cover for Jonny Bairstow
जॉनी बेयरस्टो

राष्ट्रीय चयनकर्ता एड स्मिथ ने पुष्टि की कि विन्सी को जॉनी बेयरस्टो के कवर के तौर पर टीम में लिया गया है। बेयरस्टो के बाएं हाथ की बीच की उंगली में फ्रैक्चर है। अगर वह फिट हो जाते हैं तो तब भी विन्सी टीम में केवल बल्लेबाज के रूप में रखे जा सकते हैं और ऐसी स्थिति में जोस बटलर विकेटकीपर की भूमिका निभाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
ENG v IND: James Vince set for England recall as cover for Jonny Bairstow
england cricket team

एसेक्स के तेज गेंदबाज जेमी पोर्टर को काउंटी चैंपियनशिप के अगले दौर के मैचों में खेलने की अनुमति दी गयी है लेकिन अगर कोई तेज गेंदबाज चोटिल होता है तो उन्हें स्टैंडबाई रखा गया है। पांच मैचों की श्रृंखला में इंग्लैंड अभी 2-1 से आगे है।

विज्ञापन
ENG v IND: James Vince set for England recall as cover for Jonny Bairstow
भारत बनाम इंग्लैंड

इंग्लैंड की टीम इस प्रकार है : जो रूट (कप्तान), एलिस्टर कुक, कीटोन जेनिंग्स, जॉनी बेयरस्टो, जोस बटलर, ओलिवर पोप, मोईन अली, आदिल राशिद, सैम करन, जेम्स एंडरसन, स्टुअर्ट ब्रॉड, क्रिस वोक्स, बेन स्टोक्स, जेम्स विन्सी।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed