बंगलूरू में खेले गए दूसरे टेस्ट मैच में आज एक बार फिर भारत के सभी बल्लेबाज पस्त नजर आए। वहीं पहले टेस्ट मैच में मिली हार के विलेन रहे स्टीव ओ'कीफ ने भारत का खेल बिगाड़ा था तो आज खेले गए मैच में टीम इंडिया के लिए नाथन ल्योन आज सबसे बड़े विलेन साबित हुए।
ल्योन ने 50 रन देकर आठ विकेट हासिल किए। इस प्रदर्शन से ल्योन ने किसी भी विदेशी गेंदबाज का भारत की धरती पर टीम इंडिया के खिलाफ रिकॉर्ड प्रदर्शन रहा।
आइए जानते हैं आज खेले गए दूसरे टेस्ट मैच के कुछ खास आंकड़ो के बारे में-
IndVsAus:आंकड़ों के आइने में बंगलूरू टेस्ट का पहला दिन
1. नाथन ल्योन पहले ऐसे गेंदबाज बन गए हैं जिन्होंने भारत के खिलाफ पहले दिन की पहली पारी में ही आठ विकेट हासिल किए। इससे पहले एंडी रोबर्टस ने 7 विकेट हासिल कर ऐसा कर चुके हैं।
2. भारतीय पारी में 2 खिलाड़ी स्टंप आउट हुए इससे पहले कभी एक पारी में ऐसा नहीं हुआ।
IndVsAus:आंकड़ों के आइने में बंगलूरू टेस्ट का पहला दिन
3. भारत के खिलाफ ल्योन ने 8 विकेट लिए, जो कि किसी भी गेंदबाज का भारत के खिलाफ बेस्ट है।
4. भारत में सिर्फ चार गेंदबाज ने ही ल्योन से बेहतर गेंदबाजी की है जिनमें अनिल कुंबले(10), जसुभाई पटेल(9), कपिल देव(9), सुभाष गुप्ता(9) शामिल हैं।
IndVsAus:आंकड़ों के आइने में बंगलूरू टेस्ट का पहला दिन
5. ल्योन ने विराट कोहली को सबसे ज्यादा बार(5 बार) आउट करने का रिकॉर्ड अपने नाम किया।
6. टेस्ट मैच में ल्योन आस्ट्रेलिया की तरफ से छठे सबसे सफल गेंदबाज बन गए हैं।
IndVsAus:आंकड़ों के आइने में बंगलूरू टेस्ट का पहला दिन
7. ल्योन ने 8 विकेट लिए जो कि किसी भी विदेशी स्पिनर का भारत में बेस्ट प्रदर्शन है।
8. 2015 के बाद भारत ने टेस्ट मैच मे सबसे ज्यादा 9 बार ओपनिंग जोड़ी को बदला है, जबकि इससे पहले सिर्फ इंग्लैंड की टीम ऐसा कर चुकी है।