बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा की क्रिकेट जगत में भी काफी पॉपुलैरिटी है। टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली की गर्लफ्रेंड के रूप में उन्हें क्रिकेट जगत में अच्छी तरह जाना जाता है। मगर बॉलीवुड की इस हसीना की फैन लिस्ट सिर्फ टीम इंडिया में नहीं बल्कि विदेशी क्रिकेट टीमों में भी है। इसका नजारा पिछले दिनों श्रीलंका में देखने को मिला, जब अनुष्का वहां विराट के साथ समय बिताने गई थी।
श्रीलंकाई क्रिकेटर ने कहा, 'मेरी क्रश हैं विराट की गर्लफ्रेंड अनुष्का शर्मा'
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
20 अगस्त से शुरू हो रही वन-डे सीरीज के लिए श्रीलंकाई टीम में शामिल किये गए चमारा कपूगेदरा को जब पता चला कि अनुष्का शर्मा अपने बॉयफ्रेंड विराट से मिलने श्रीलंका पहुंची हैं तो उनकी खुशी का ठिकाना नहीं रहा। उन्होंने टीम के नेट्स सेशन के बाद अनुष्का से मुलाकात की और उनके साथ एक सेल्फी ली, जिसे अपने इन्स्टाग्राम अकाउंट पर शेयर भी किया।
Stunning @anushkasharma #humblesoul #bestinbollywood #celebcrush A post shared by chamara kapugedara (@ckkapuwa) on
वैसे तो कपूगेदरा के सोशल मीडिया पर ज्यादा फॉलोअर्स नहीं है, लेकिन अनुष्का के साथ उनकी फोटो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गई। कपूगेदरा ने अनुष्का को अपना सेलिब्रिटी क्रश बताया और बहुत मिलनसार बताया। उनके अनुसार अनुष्का बॉलीवुड में उनकी पसंदीदा एक्ट्रेस हैं। बता दें कि स्वतंत्रा दिवस के मौके पर विराट और अनुष्का को श्रीलंका में एकसाथ देखा गया था। दोनों ने अपने फैंस के साथ एक फोटो भी खिंचाई थी, जिसमें हेड कोच रवि शास्त्री भी नजर आए।
अनुष्का टीम इंडिया के साथ श्रीलंका में कुछ दिन बिताने के बाद वापस भारत लौट आई है। टेस्ट सीरीज में श्रीलंका का सफाया करने के बाद भारतीय टीम अब रविवार से मेजबान टीम के खिलाफ पांच मैचों की वनडे सीरीज में भिड़ेगी।
बता दें कि क्रिकेटर चमारा कपूगेदरा ने 2010 में अपनी गर्लफ्रेंड शादी तमारा डोरोक के साथ शादी की थी। ये शादी बटारमुला में हुई थी। इन दोनों के तीन बच्चे हैं। कपूगेदरा अभी तक श्रीलंका की तरफ से 8 टेस्ट और 98 वन-डे मैच खेल चुके हैं।