फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच वन-डे सीरीज में दांव पर लगे हैं ये रिकॉर्ड्स

Sat, 19 Aug 2017 11:36 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Sat, 19 Aug 2017 11:36 AM IST
विज्ञापन
sri lanka vs india odi series records on stake
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN

टीम इंडिया और श्रीलंका के बीच 20 अगस्त से शुरू हो रही पांच मैचों की वन-डे सीरीज आंकड़ों के लिहाज से खास होने वाली है। भारतीय टीम ने हाल ही में श्रीलंका को उसके घर में तीन मैचों की टेस्ट सीरीज में 3-0 से करारी मात दी और अब वन-डे सीरीज में वो इसी लय को बरकरार रखना चाहेगी। वहीं श्रीलंका की वन-डे टीम में कई युवा खिलाड़ी शामिल हैं, जो टेस्ट सीरीज की हार का बदला लेने के लिए बेताब होंगे। बहरहाल, टीम इंडिया के कई खिलाड़ी रिकॉर्ड्स अपने नाम करने की दहलीज पर खड़े हैं और श्रीलंका के खिलाफ वन-डे सीरीज उनके लिए स्पेशल बन सकती हैं। चलिए नजर डालते हैं कि कौनसे रिकॉर्ड्स इस सीरीज में दोनों टीम के खिलाड़ी बना सकते हैं।

sri lanka vs india odi series records on stake
रोहित शर्मा - फोटो : ESPN

टीम इंडिया के ओपनर रोहित शर्मा के पास वन-डे करियर के 8,000 रन पूरे करने का मौका है। रोहित के अभी 7983 रन है और 8,000 का आंकड़ा छूने के लिए उन्हें महज 17 रन की जरुरत है। वो अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट में 8,000 रन बनाने वाले 14वें भारतीय बल्लेबाज बन जाएंगे। उम्मीद है कि रोहित पहले ही वन-डे में इसे हासिल कर लेंगे।

sri lanka vs india odi series records on stake
महेंद्र सिंह धोनी - फोटो : ESPN

एमएस धोनी के पास वन-डे करियर में 100 स्टंपिंग पूरे करने का शानदार मौका है। वो वन-डे में स्टंपिंग का शतक लगाने वाले विश्व के पहले विकेटकीपर बन सकते हैं। इसके अलावा सीरीज के चौथे मैच में धोनी अगर फिट रहे तो अपने वन-डे करियर का 300वां मैच खेलेंगे। वो 300 वन-डे खेलने वाले विश्व के 20वें जबकि भारत के छठे खिलाड़ी बन जाएंगे। यही नहीं, धोनी के वन-डे में अभी 9322 रन है और उनके पास मोहम्मद अजहरुद्दीन (9378) को पीछे छोड़ने का मौका है। धोनी फिर भारत की तरफ से सबसे ज्यादा रन बनाने वाले बल्लेबाजों की लिस्ट में चौथे स्थान पर पहुंच जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन
sri lanka vs india odi series records on stake
केदार जाधव - फोटो : getty

टीम इंडिया के पिंच हिटर केदार जाधव के पास भी लिस्ट ए करियर में शानदार उपलब्धि हासिल करने का मौका है। जाधव के फिलहाल 3987 रन हैं और उन्हें 4,000 लिस्ट ए रन पूरे करने के लिए महज 13 रन की जरुरत है। उम्मीद है कि वो पहले ही वन-डे में इसे हासिल कर लेंगे।

विज्ञापन
sri lanka vs india odi series records on stake
लसिथ मलिंगा - फोटो : getty

श्रीलंका टीम के तेज गेंदबाज लसिथ मलिंगा भी इस सीरीज में दो उपलब्धियां हासिल कर सकते हैं। पहले ही मैच में मलिंगा अपने वन-डे करियर का 200वां मैच पूरा कर लेंगे। वो 200 वन-डे खेलने वाले श्रीलंका के 13वें खिलाड़ी बनेंगे। इसके अलावा उनके पास वन-डे में 300 विकेट लेने का सुनहरा मौका है। मलिंगा ने अब तक 298 विकेट लिए हैं। वो 300 विकेट पूरे करने वाले श्रीलंका के चौथे जबकि विश्व के 13वें गेंदबाज बन जाएंगे।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed