बुरे दौर से गुजर रही दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट टीम में लगातार बदलाव का सिलसिला जारी है। दिग्गज खिलाड़ियों के अचानक से टीम से दूरी बनाने की वजह से अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट में कमजोर पड़ चुकी अफ्रीकी टीम फिर से खुद को उबारने में लगी हुई है। इसी कड़ी में बोर्ड ने टीम प्रबंधन में कई बदलाव करते हुए टीम के पूर्व दिग्गज खिलाड़ियों को बड़ी जिम्मेदारी देना शुरू कर दिया है।
इंग्लैंड के पूर्व क्रिकेटर पीटरसन ने दिए थे ये पांच सुझाव, अब दक्षिण अफ्रीकी बोर्ड ने मानी तीन बात
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
वर्ल्ड कप में निराशाजनक प्रदर्शन के बाद भारत में भी शर्मनाक प्रदर्शन के बाद से टीम में उलटफेर का दौर जारी है। बोर्ड ने सबसे पहले पूर्व कप्तान ग्रीम स्मिथ को अगले तीन महीने के लिए टीम का डायरेक्टर बनाया और फिर पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर को 2023 अक के लिए कोच की जिम्मेदारी सौंप दी।
अब पूर्व दिग्गज ऑलराउंडर जैक्स कैलिस को टीम का बल्लेबाजी बल्लेबाजी सलाहकार, चार्ल्स लैंगवेल्ट को गेंदबाजी सलाहकार और पूर्व बल्लेबाज अश्वेल प्रिंस को दक्षिण अफ्रीका की ए टीम का हेड बनाया गया है।
इसमें दिलचस्प बात यह है कि कुछ दिन पहले ही अफ्रीकी मूल के पूर्व इंग्लैंड खिलाड़ी केविन पीटरसन ने दक्षिण अफ्रीका को सुझाव दिए थे। इस सुझाव में उन्होंने दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट में पूर्व खिलाड़ियों को जिम्मेदारी देने की बात कही थी। उन्होंने जैक्स फौल को सीइओ, ग्रीम स्मिथ को डायरेक्टर, मार्क बाउचर को कोच, मखाया एंटीनी को गेंदबाजी कोच, रोबिन पीटरसन को स्पिन कोच और जैक्स कैलिस को टीम का सलाहकार बनाने की बात कही थी।
I can solve Cricket SA problems:
Jacques Faul CEO
Graeme Smith Director
Mark Boucher head coach
Makhaya Ntini bowling coach
Robin Peterson spin coach
Jacques Kallis team consultant
Surely not that hard?!
उस हिसाब से अगर देखा जाए तो दक्षिण अफ्रीकी क्रिकेट बोर्ड ने पीटरसन के दिए सुझावों में से तीन खिलाड़ियों (ग्रीम स्मिथ, मार्क बाउचर और जैक्स कैलिस) को बड़ी जिम्मेदारी दे दी है।