फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

क्या कोच बनने जा रहे हैं हरभजन? सौरव गांगुली के साथ बातचीत में मिला इशारा

Wed, 16 Oct 2019 04:57 PM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rohit Ojha Updated Wed, 16 Oct 2019 04:57 PM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly Seeks Harbhajan Singh Support Ahead Of New Innings As BCCI President
सौरव गांगुली-हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

टीम इंडिया के पूर्व कप्तान सौरव गांगुली बीसीसीआई के नए अध्यक्ष चुन लिए गए हैं। वह अपनी नई टीम के साथ 23 अक्टूबर से बोर्ड की कमान संभालेंगे।  सौरव गांगुली के बीसीसीआई अध्यक्ष बनने के बाद से जहां उनके प्रशंसकों के बीच खुशी की लहर दौड़ गई है, वहीं पूर्व और मौजूदा क्रिकेटरों ने भी उन्हें जमकर बधाई दी है। टीम इंडिया के दिग्गज स्पिनर हरभजन सिंह ने भी ट्वीट कर दादा को बधाई दी, जिसके बाद गांगुली ने हरभजन से मदद मांगी है। ऐसे में हो सकता है कि सौरव गांगुली हरभजन सिंह को भारतीय क्रिकेट में कोई बड़ी जिम्मेदारी सौंपे।

Sourav Ganguly Seeks Harbhajan Singh Support Ahead Of New Innings As BCCI President
सौरव गांगुली-हरभजन सिंह - फोटो : सोशल मीडिया

हरभजन ने ट्वीट करते हुए लिखा कि 'आप (सौरव गांगुली) एक लीडर हैं, जिन्होंने दूसरे लोगों को भी लीडर बनने के लिए प्रोत्साहित किया और रास्ता दिखाया। बीसीसीआई अध्यक्ष बनने की बहुत बधाई।' सौरव गांगुली ने भी इसका जवाब देने में बिल्कुल देर नहीं की और तुरंत ही हरभजन से मदद मांग ली। गांगुली ने हरभजन के ट्वीट का जवाब देते हुए लिखा कि 'शुक्रिया भज्जी, मुझे तुम्हारी मदद की वैसे ही जरूरत है जैसे कि तुम एक छोर से गेंदबाजी करते हुए टीम इंडिया को जिताने में मदद किया करते थे।'

Sourav Ganguly Seeks Harbhajan Singh Support Ahead Of New Innings As BCCI President
सौरव गांगुली - फोटो : ANI

गांगुली के अध्यक्ष बनने के बाद क्रिकेट प्रेमियों को उम्मीद है कि वह देश की क्रिकेट में और सुधार लाएंगे। गांगुली ने अध्यक्ष पद पर चुने जाने के बाद कहा भी उनकी पहली प्राथमिकता घरेलू क्रिकेट को और बेहतर बनाने पर होगी।
 

विज्ञापन
विज्ञापन
Sourav Ganguly Seeks Harbhajan Singh Support Ahead Of New Innings As BCCI President
सौरव गांगुली - फोटो : ANI

शुरुआत में हवा चली कि पूर्व क्रिकेटर बृजेश पटेल बीसीसीआई के नए अध्यक्ष बन सकते हैं और उनके नाम पर करीब-करीब मुहर लग गई है, लेकिन बाद में मामला एकदम बदल गया और सौरव गांगुली का नाम इस पद के लिए तय हो गया। माना जा रहा है कि गांगुली के पक्ष में बाजी करने में बीसीसीआई के पूर्व अध्यक्ष अनुराग ठाकुर का अहम रोल रहा है।
 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed