फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

धोनी को BCCI के कॉन्ट्रैक्ट से बाहर किए जाने के सवाल पर नहीं बोले गांगुली

Sat, 18 Jan 2020 11:23 AM IST
Rohit Ojha स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Rohit Ojha Updated Sat, 18 Jan 2020 11:23 AM IST
विज्ञापन
Sourav Ganguly Says Can not Comment On MS Dhoni Exclusion From Contract List
सौरव गांगुली-एमएस धोनी - फोटो : सोशल मीडिया

बीसीसीआई अध्यक्ष सौरभ गांगुली ने शुक्रवार को महेंद्र सिंह धोनी को बीसीसीआई के वार्षिक केंद्रीय अनुबंध से बाहर किए जाने पर टिप्पणी करने से इनकार कर दिया। धोनी को पिछले छह महीने में किसी तरह की क्रिकेट नहीं खेलने के कारण बाहर किया गया, लेकिन इससे इनकार नहीं किया जा सकता कि वह अब भी ऑस्ट्रेलिया में होने वाले टी-20 विश्व कप के लिए भारतीय टीम में चयन के दावेदार बन सकते हैं।

Sourav Ganguly Says Can not Comment On MS Dhoni Exclusion From Contract List
सौरव गांगुली और एमएस धोनी

गांगुली से जब धोनी को बीसीसीआई अनुबंध से बाहर किए जाने से संबंधित सवाल किया गया तो उन्होंने तपाक से जवाब दिया, ‘मैं इस पर टिप्पणी नहीं कर सकता।’  पूर्व कप्तान धोनी पिछले साल जुलाई में 50 ओवर वर्ल्ड कप के सेमीफाइनल मुकाबले में हार के बाद से प्रतिस्पर्धी क्रिकेट से दूर हैं। उन्होंने गुरुवार को झारखण्ड रणजी टीम के साथ प्रैक्टिस शुरू की। वह आईपीएल में चेन्नै सुपर किंग्स के लिए उतर सकते हैं।

Sourav Ganguly Says Can not Comment On MS Dhoni Exclusion From Contract List
सौरव गांगुली - फोटो : सोशल मीडिया

कॉन्ट्रैक्ट लिस्ट से धोनी को बाहर रखने को लेकर एक बीसीसीआई अधिकारी ने कहा था कि आखिरी फैसला लेने से पहले इस बारे में धोनी से संपर्क किया गया था। उन्हें साफ-साफ बताया गया था कि उन्हें लिस्ट में जगह नहीं दी गई है। हालांकि सूत्र ने यह नहीं बताया कि बीसीसीआई की तरफ से किसने धोनी से बात की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन
Sourav Ganguly Says Can not Comment On MS Dhoni Exclusion From Contract List
sourav ganguly ms dhoni

गौरतलब है कि झारखंड अपना अगला मैच रांची में रविवार से उत्तराखंड के खिलाफ खेलेगा। धोनी ने 9 जुलाई को भारत के विश्व कप सेमीफाइनल में न्यूजीलैंड से हारने के बाद कोई अंतरराष्ट्रीय मैच नहीं खेला है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed