फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

विदेशी मैदानों पर जमकर दहाड़ रही भारतीय शेरनी, नाम है स्मृति मंधाना

Mon, 06 Aug 2018 04:11 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 06 Aug 2018 04:11 PM IST
विज्ञापन
Smriti Mandhana is the top run-scorer in the Women Super League
स्मृति मंधाना

भारतीय महिला क्रिकेट टीम के स्टार ओपनर स्मृति मंधाना वीमेंस क्रिकेट सुपर लीग 2018 के सर्वाधिक रन स्कोरर बन गई हैं। उन्होंने केएसएल टी-20 लीग में एक और ताबड़तोड़ पारी खेलकर सबको चकित कर दिया। दरअसल, मंधाना ने रविवार को यॉर्कशायर डायमंड के खिलाफ आतिशी पारी खेलकर वेस्टर्न स्टॉर्म को शानदार 7 विकेट से जीत दिलाई। 

Smriti Mandhana is the top run-scorer in the Women Super League
smriti mandhana

गौरतलब है कि इस पूरे लीग के छह पारियों में मंधाना ने 85 की औसत के साथ कुल 338 रन बानए। इस दौरान उनका स्ट्राइक रेट 184 का था। इस पूरे लीग में उन्होंने 19 छक्के भी जड़े। वीमेंस क्रिकेट सुपर लीग 2018 में उनके नाम ये रिकॉर्ड दर्ज हो गए, जिसमें सबसे सर्वाधिक स्कोर (102), उच्च बल्लेबाजी औसत (85), सबसे तेज स्ट्राइक रेट (184), सबसे ज्यादा चौके, (34) और सबसे ज्यादा छक्के (19) शामिल हैं।



 

Smriti Mandhana is the top run-scorer in the Women Super League
स्मृति मंधाना

यॉर्कशायर डायमंड द्वारा मिले 172 रन का पीछा करने उतरे वेस्टर्न स्टॉर्म की तरफ से समृति मंधाना ने ताबड़तोड़ 36 गेंदों पर 5 चौकों और 3 छक्कों की मदद से 56 रन की पारी आतिशी खेली। मंधाना की आतिशी पारी की बदौलत टीम ने 3 विकेट खोकर चार गेंद शेष रहते ही जीत का लक्ष्य हासिल कर लिया। पहले विकेट के लिए मंधाना ने रेचल प्रीस्ट के साथ 101 रन की साझेदारी की।

विज्ञापन
विज्ञापन
Smriti Mandhana is the top run-scorer in the Women Super League
Smriti mandhana

बता दें कि इससे पहले मंधाना ने 61 गेंदों पर 102 रन की पार खेली थी। उन्होंने अपनी इस पारी के दौरान 12 चौके और 4 छक्के लगाए। इस लीग की पिछली पांच पारियों में अब तक 48, 37, 52*,  43* और 102 रन की पारी खेली चुकी हैं। 

विज्ञापन
Smriti Mandhana is the top run-scorer in the Women Super League
स्मृति मंधाना

मालूम हो कि आईसीसी महिला वन-डे रैंकिंग में चौथे और टी-20 रैकिंग में 13वें स्थान पर रहने वाली मंधाना के नाम 18 गेंदों पर सबसे तेज अर्धशतक जड़ने का रिकॉर्ड भी दर्ज है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed