भारत और श्रीलंका के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज आज से होगा। यहां कोलंबो के प्रेमदासा स्टेडियम में दोनों टीमों के बीच पहला एकदिवसीय मुकाबला भारतीय समयानुसार दोपहर तीन बजे से खेला जाएगा। इस मैच में भारतीय टीम की कमान अनुभवी बल्लेबाज शिखर धवन के हाथों में होगी तो वहीं तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार उपकप्तानी करेंगे। श्रीलंकाई दौरे पर पहुंची इस भारतीय टीम में कई युवा खिलाड़ी शामिल हैं जिन्हें पदार्पण का मौका मिल सकता है और कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिनका प्रदर्शन उनकी टीम में पकड़ मजबूत करेगी। ऐसे में आइए नजर डालते हैं टीम इंडिया की संभावित एकादश पर जो पहले वनडे में खेल सकती है।
SL vs IND: धवन की अगुवाई में आज श्रीलंका से भिड़ेगी टीम इंडिया, पहले वनडे में ऐसी हो सकती है प्लेइंग XI
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: Rajeev Rai
Updated Sun, 18 Jul 2021 10:05 AM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन