भारत के पूर्व क्रिकेटर युवराज सिंह का शुमार दुनिया के सबसे बेहतरीन ऑल राउंडर में किया जाता है। युवी ने भारत को 2 बार विश्व कप जिताने में अहम भूमिका निभाई। युवराज को ये बात हमेशा परेशान करती है कि उन्हें टीम इंडिया का कप्तान क्यों नहीं बनाया गया। हाल ही में युवराज सिंह ने कप्तानी को लेकर खुलकर बयान दिया है। उनका कहना है कि टी-20 विश्व कप 2007 में सचिन तेंदुलकर, सौरव गांगुली और राहुल द्रविड़ जैसे खिलाड़ियों के टीम में न होने के बाद मुझे उम्मीद थी कि मैं टीम इंडिया का कप्तान बनूंगा। लेकिन उनका सपना उस वक्त टूट गया जब चयनकर्ताओं ने महेंद्र सिंह धोनी को टी-20 विश्व कप टीम का कप्तान बना दिया।
दर्द: विश्व कप में कप्तानी न मिलने से आहत थे युवराज, कहा- मेरी जगह धोनी को सौंपी गई कमान
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
Published by: ओम. प्रकाश
Updated Thu, 10 Jun 2021 05:53 PM IST
सार
भारत के पूर्व क्रिकेट युवराज सिंह का कहना है कि मुझे उम्मीद थी कि मैं टी-20 विश्व कप 2007 में टीम इंडिया का कप्तान बनूंगा। लेकिन चयनकर्ताओं ने मेरी जगह एमएस धोनी को टीम का कप्तान बना दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन