फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

मैच विनिंग पारी के बाद 'गब्बर' ने भरी हुंकार, कहा- लोग कुछ भी बोले मुझे फर्क नहीं पड़ता

Mon, 12 Nov 2018 10:45 AM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 12 Nov 2018 10:45 AM IST
विज्ञापन
shikhar dhawan comeback in form and said i do not care what people say
शिखर धवन

शिखर धवन फॉर्म में लौट आए और वो भी अपने टी20 अंतरराष्ट्रीय करियर का सर्वश्रेष्ठ स्कोर बनाकर। टीम इंडिया के धाकड़ ओपनर धवन ने रविवार को चेन्नई में वेस्टइंडीज के खिलाफ तीसरे व अंतिम टी20 अंतरराष्ट्रीय मैच में 62 गेंदों में 92 रन की तूफानी पारी खेली, जिसकी मदद से मेजबान टीम ने 6 विकेट से मैच जीता जबकि सीरीज में कैरेबियाई टीम का 3-0 से सफाया भी किया।

shikhar dhawan comeback in form and said i do not care what people say
शिखर धवन

धवन ने टी20 अंतरराष्ट्रीय में आठ पारियों के बाद पहली फिफ्टी जमाई। टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज को टेस्ट सीरीज में 2-0, वन-डे में 3-1 और टी20 अंतरराष्ट्रीय सीरीज में 3-0 से मात दी। चेन्नई टी20 अंतरराष्ट्रीय से पहले रोहित शर्मा के अलावा अन्य भारतीय बल्लेबाजों का फॉर्म चिंता का विषय बना हुआ था। जब रोहित और राहुल जल्दी आउट हुए तब टीम इंडिया दबाव में आई, लेकिन धवन ने बेहतरीन पारी खेली और ऋषभ पंत के साथ 130 रन की साझेदारी करके टीम इंडिया की जीत पक्की की।

shikhar dhawan comeback in form and said i do not care what people say
dhawan pant

धवन ने युवा पंत की जमकर तारीफ की और कहा, 'यह अच्छा मैच रहा। हमने दो विकेट जल्दी गंवा दिए और मुझे पता था कि क्रीज पर रूकना होगा। ऋषभ पंत ने अच्छी बल्लेबाजी की। हमारे बीच शानदार साझेदारी हुई। पंत ने बेहतरीन बल्लेबाजी की। मुझे पता था कि वह गेंदबाजों पर हावी होकर खेलेगा, इसलिए मैंने आक्रामक शॉट्स नहीं खेलना ठीक समझा। फिर परिस्थिति को देखकर मैंने अपना नैसर्गिक खेल खेला और हम जीतने में सफल रहे।'

विज्ञापन
विज्ञापन
shikhar dhawan comeback in form and said i do not care what people say
shikhar dhawan

मैन ऑफ द मैच शिखर धवन ने कहा कि वह लोगों की बातों पर ध्यान नहीं देते और यही वजह रही कि वह अंतिम मैच में धमाकेदार वापसी करने में सफल रहे। उन्होंने कहा, 'मुझे फर्क नहीं पड़ता कि कोई क्या बोलता है। मैं अपने आप को प्रोत्साहित करता हूं और अपने खेल पर विश्वास रखता हूं।'

विज्ञापन
shikhar dhawan comeback in form and said i do not care what people say
टीम इंडिया

बता दें कि शिखर धवन के नाबाद 92 रन और ऋषभ पंत की ताबड़तोड़ अर्धशतकीय पारी (38 गेंदों पर 58 रन) के बूते भारतीय टीम ने वेस्टइंडीज को तीसरे और आखिरी टी-20 में 6 विकेट से मात दी। इसी के साथ ही भारतीय रणबांकुरों ने तीन टी-20 मुकाबलों की इस सीरीज में मेहमान विंडीज का सूपड़ा साफ कर दिया। बता दें कि टी-20 में यह भारत की लगातार सातवीं जीत है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed