फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

फिर देखने को मिलेगी सहवाग की विस्फोटक बल्लेबाजी, गेल के साथ इस टूर्नामेंट में खेलेंगे

Thu, 24 Aug 2017 09:13 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Thu, 24 Aug 2017 09:13 AM IST
विज्ञापन
sehwag and gayle will play in t10 league in uae
वीरेंदर सहवाग - फोटो : twitter

क्रिकेट फैंस के लिए एक खुशखबरी है। उन्हें एक बार फिर टीम इंडिया के पूर्व ओपनर वीरेंदर सहवाग की विस्फोटक बल्लेबाजी देखने को मिलेगी। सहवाग वेस्टइंडीज के धाकड़ ओपनर क्रिस गेल के साथ संयुक्त अरब अमीरात (यूएई) में एक टूर्नामेंट में हिस्सा लेंगे जो 21-24 दिसंबर 2017 तक शारजाह में खेला जाएगा। ये एक टी10 लीग होगी यानी प्रत्येक पारी 10-10 ओवर की होगी। अभी तक क्रिकेट फैंस को टी20 क्रिकेट का रोमांच देखने को मिला है, लेकिन अब उन्हें टी10 का नया अंदाज देखने को मिलेगा।

sehwag and gayle will play in t10 league in uae
वीरू - फोटो : file photo

इस टूर्नामेंट में पूर्व महान श्रीलंकाई बल्लेबाज कुमार संगकारा और पाकिस्तान के पूर्व कप्तान 'बूम-बूम' शाहिद अफरीदी भी खेलते दिखाई देंगे। एमिरेट्स क्रिकेट बोर्ड के सदस्य मल्क होल्डिंग ने इस टूर्नामेंट को लेकर कहा कि हम टी10 के नए फॉर्मेट को लेकर काफी उत्साहित हैं और 90 मिनट में लोगों को काफी शानदार क्रिकेट देखने को मिलेगी।

sehwag and gayle will play in t10 league in uae
सहवाग - फोटो : file photo

इस टूर्नामेंट के लिए जिन टीमों के नाम सामने आये हैं वो इस प्रकार हैं - टीम पंजाबी, टीम पख्तून, टीम मराठा, टीम बांग्ला, टीम लंका, टीम सिंधी और टीम केरल। नेटवेस्ट टी20 ब्लास्ट में सिर्फ 42 गेंदों में अपने टी20 करियर का शतक जमाने वाले शाहिद अफरीदी टीम पख्तून की कप्तानी करेंगे। इस टूर्नामेंट के लिए खिलाड़ियों की नीलामी भी यूएई में ही की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
sehwag and gayle will play in t10 league in uae
वीरू

2015 में इंटरनेशनल क्रिकेट को अलविदा कहने वाले सहवाग इससे पहले 2016 में यूएई में आयोजित मास्टर्स चैंपियंस लीग (एमसीएल) में जेमिनी अरेबियन्स की तरफ से खेलते हुए दिखे थे। साथ ही उन्होंने 2015 में क्रिकेट ऑल स्टार्स टूर्नामेंट में भी हिस्सा लिया था। अब एक बार फिर फैंस के पास सहवाग को मैदान पर एक अनोखे टूर्नामेंट में खेलते हुए देखने का मौका होगा।

विज्ञापन
sehwag and gayle will play in t10 league in uae
वीरेंदर सहवाग - फोटो : twitter

चार दिन तक चलने वाले इस टूर्नामेंट में कई और नई चीजें देखने को मिलेगी और साथ ही एक भव्य उद्घाटन समारोह का भी आयोजन किया जाएगा। कई सेलेब्रिटीज इन चार दिनों में मैदान पर होने वाले कार्यक्रम में दिखेंगे। टी20 की जबरदस्त कामयाबी के बीच ये 10-10 ओवरों वाला टूर्नामेंट फैंस को कितना पसंद आता है, ये देखना दिलचस्प होगा और साथ ही दिग्गज खिलाड़ियों की मौजूदगी भी टूर्नामेंट की कामयाबी में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगी। इसके अलावा ये भी देखना होगा कि सहवाग, गेल, अफरीदी और संगकारा के अलावा और कौन से क्रिकेटर इस टूर्नामेंट में हिस्सा लेते हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed