फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

जानिए, सचिन ने टीम इंडिया के किस खिलाड़ी को बताया सबसे भरोसेमंद, कभी खुद हुए थे शून्य पर आउट

Mon, 05 Feb 2018 08:05 PM IST
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Updated Mon, 05 Feb 2018 08:05 PM IST
विज्ञापन
sachin Tendulkar calls Bhuvneshwar Kumar as one of the most dependable player in the side
सचिन तेंदुलकर - फोटो : File

टीम इंडिया के पूर्व दिग्गज बल्लेबाज मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर ने टीम इंडिया के इस खिलाड़ी की जबरदस्त तारीफ की है। उन्होंने तारीफ करते हुए कहा कि वर्तमान में भारतीय क्रिकेट टीम का यह सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी है। आइये जानते हैं सचिन ने किसको बताया सबसे भरोसेमंद खिलाड़ी और उनके बारे में और क्या कहाः

sachin Tendulkar calls Bhuvneshwar Kumar as one of the most dependable player in the side
सचिन तेंदुलकर

गौरतलब है कि 5 फरवरी 1990 जन्मे टीम इंडिया के तेज गेंदबाज भुवनेश्वर कुमार आज 28 साल के हो गए। सचिन ने सोशल मीडिया पर एक पोस्ट करते हुए लिखा, 'भुवनेश्वर को बॉल दो और वह विकेट लेंगे, उन्हें बैट दो और वह लगातार रन बनाएंगे। भारतीय क्रिकेट टीम में सबसे भरोसेमंद प्रदर्शन करने वाले भुवनेश्वर कुमार को जन्मदिन की शुभकामनाएं।'
 


sachin Tendulkar calls Bhuvneshwar Kumar as one of the most dependable player in the side
भुवनेश्वर कुमार

स्विंग स्पेशलिस्ट कुमार क्रिकेट के सभी प्रारुपों में अपने गेंदबाजी से सबका दिल जीता है। उनकी स्विंग गेंदबाजी ने वर्ल्ड के कई बल्लेबाजों को खतरे में डाला है। कुमार डेथ ओवर में गेंदबाजी करने में अपनी अलग पहचान बनाई है।सबसे दिलचस्प बात यह है कि उत्तर प्रदेश स्थित मेरठ के रहने वाले स्विंग स्पेशलिस्ट इस गेंदबाज ने 19 साल की उम्र में साल 2009 में डोमेस्टिक क्रिकेट से अपने करियर का आगाज किया था। यूपी की तरफ से खलने वाले भुवनेश्वर एकमात्र ऐसे सफल गेंदबाज हैं, जिन्होंने डोमेस्टिक क्रिकेट में मास्टर ब्लास्टर सचिन तेंदुलकर को शून्य पर आउट किया था।

विज्ञापन
विज्ञापन
sachin Tendulkar calls Bhuvneshwar Kumar as one of the most dependable player in the side
भुवनेश्वर कुमार

हाल ही में दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर टीम इंडिया के 28 साल के इस तेज गेंदबाज ने टेस्ट मैचों में अच्छा प्रदर्शन किया। इसके बाद दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ 6 मैचों की वन-डे सीरीज के पहले और दूसरे वन-डे में भी शानदार प्रदर्शन किया। पहले वन-डे में कुमार ने शतकीय पारी खेलने वाले अफ्रीकी कप्तान फाफ डु प्लेसिस को पांड्या के हाथों शानदार कैच कराया था। वहीं, दूसरे वन-डे में उन्होंने प्रोटियाज टीम को शुरुआती झटका दिया था। उन्होंने सलामी बल्लेबाज हाशिम अमला को आउट किया था। प्रोटियाज के खिलाफ मौजूदा सीरीज में टीम इंडिया 2-0 से आगे है।

 

विज्ञापन
sachin Tendulkar calls Bhuvneshwar Kumar as one of the most dependable player in the side
भुवनेश्वर कुमार

साल 2012 में पाकिस्तान के खिलाफ टी-20 मैच से इंटरनेशनल क्रिकेट में डेब्यू करने वाले भुवनेश्वर कुमार ने अभी तक के अपने क्रिकेट करियर में टीम इंडिया के लिए 21 टेस्ट, 83 वन-डे और 23 टी-20 खेले हैं। इसके अलावा उन्होंने 90 आईपीएल मैच खेले हैं। भुवनेश्वर ने क्रिकेट के तीनों फॉर्मेटों में अब तक कुल 174 विकेट ले चुके हैं साथ ही आईपीएल में उनके नाम 111 विकेट दर्ज है।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed