इंग्लैंड क्रिकेट टीम ने दक्षिण अफ्रीका के साथ चल रहे चौथे टेस्ट के दूसरे दिन विश्व कीर्तिमान अपने नाम किया। शनिवार को इंग्लैंड की टीम टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में पांच लाख रन बनाने वाली दुनिया की पहली टीम बनी।
SAvENG: इंग्लैंड ने टेस्ट क्रिकेट में रचा इतिहास, पांच लाख रन बनाने वाली दुनिया की पहली टीम बनी
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
जोहान्सबर्ग में आखिरी टेस्ट मैच के दूसरे दिन जो रूट ने कवर की दिशा में शॉट खेलकर रन लिया और इसी के साथ इंग्लैंड क्रिकेट के सबसे बड़े संकरण में पांच लाख रन बनाने वाली पहली टीम बन गई। टीम ने अपने 1022वें मैच में यह कीर्तिमान बनाया।
अगर बात करें दूसरी टीमों की तो 830 मैचों में 432706 रन के साथ ऑस्ट्रेलिया दूसरे और 540 टेस्ट मैचों में 273518 रन के साथ भारत तीसरे स्थान पर है।
टीम
मैच
रन
इंग्लैंड
1022
500,000
ऑस्ट्रेलिया
830
432,706
भारत
540
273,518
वेस्टइंडीज
545
270,441
इससे पहले पोर्ट एलिजाबेथ में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच में इंग्लैंड विदेशी जमीन पर 500 टेस्ट खेलने वाली पहली टीम बनी थी।
मैच की बात करें तो दूसरे दिन इंग्लैंड ने 192/4 के स्कोर से आगे खेलना शुरू किया और जो रूट और ओली पोप के अर्धशतकों और आखिरी तीन खिलाड़ियों की साझेदारियों की बदौलत पहली पारी में 400 रन बनाए। अफ्रीका की तरफ से एनरिच नोर्त्जे ने पहली बार पांच विकेट अपने नाम किए।