आरसीबी ने आईपीएल 2018 के 31वें मैच में मंगलवार को मनन वोहरा (45) की शानदार पारी और आखिरी ओवर में गेंदबाजों की दमदार गेंदबाजी की बदौलत मुंबई को 14 रन से हरा दिया। बेंगलुरु के एम चिन्नास्वामी स्टेडियम में खेले गए इस मुकाबले में बैंगलोर ने टॉस हारकर पहले बल्लेबाजी करते हुए निर्धारित 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 167 रन बनाए। जिसके जवाब में मुंबई इंडियंस की टीम 7 विकेट खोकर 153 रन ही बना सकी। आइये जानते हैं आरसीबी की इस जीत के 5 हीरो कौन हैंः-
मनन वोहरा
इस रोमांचक मुकाबले में युवा बल्लेबाज मनन वोहरा ने 31 गेंदों में 2 चौके और 4 छक्कों की मदद से 45 रन की बेहतरीन पारी खेली और अपनी टीम को एक मजबूत शुरुआत दी। वोहरा और डी कॉक के बीच पहले विकेट के लिए 38 रन की साझेदारी हुई।
ब्रैंडन मैकुलम
3 of 6
ब्रेंडन मैकुलम
- फोटो : ipl
सलामी बल्लेबाज क्विंटन डी कॉक के आउट होने के बाद बल्लेबाजी करने आए अनुभवी बल्लेबाज बेंडन मैकुलम ने शानदार पारी खेली। वह 25 गेंदो में 4 चौके और 2 छक्के की मदद से 37 रन की जबर्दस्त पारी खेली। इस दौरान इस मैच में मैकुलम के नाम एक अद्भुत रिकॉर्ड भी बन गया। दरअसल, हार्दिक पांड्या पारी का 10वां ओवर कर रहे थे। पांड्या ने ओवर की दूसरी गेंद नो बॉल डाली, जिस पर मैकुलम ने विकेटकीपर के ऊपर से शॉट खेलकर छक्का जमा दिया। यह गेंद फुलटॉस थी, जिस पर कीवी बल्लेबाज ने बेझिझक होकर शॉट खेल दिया। चूंकि यह नो बॉल थी, लिहाजा आरसीबी को फ्री हिट मिली। जिसके बाद मैकुलम ने एक और छक्का जड़ दिया।
विराट कोहली
रॉयल चैंलेजर्स बैंगलोर के कप्तान विराट कोहली ने इस मैच में 26 गेंदो में 2 चौके और 1 छक्के की मदद से 32 रन बनाए। उन्हें हार्दिक पांड्या ने पोलार्ड के हाथों कैच आउट कराया।
टिम साउदी
आरसीबी के ओपनर गेंदबाज टीम साउदी ने पहले ही ओवर में मुंबई को इशान किशन के रूप में जोरदार झटका दिया। इसके बाद उन्होंने मुंबई की तरफ से मैच विनिंग पारी खेल रहे हार्दिक पांड्या को कप्तान विराट कोहली के हाथों कैच आउट कराया। साउदी ने 4 ओवर में 25 रन देकर 2 विकेट चटकाए। साउदी को इस मैच में शानदार प्रदर्शन के लिए मैन ऑफ द मैच चुना गया।