फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

इंग्लैंड में बना इतिहास, रॉस वाइटले ने एक ओवर में जड़े 6 छक्के

Mon, 24 Jul 2017 11:47 AM IST
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम
amarujala.com- Presented by: अभिषेक निगम Updated Mon, 24 Jul 2017 11:47 AM IST
विज्ञापन
ross whiteley of worcestershire hits 6 sixes in an over in natwest t20 blast
रॉस वाइटले - फोटो : twitter

इंग्लैंड में रविवार को इतिहास बन गया। बाएं हाथ के बल्लेबाज रॉस वाइटले ने एक ओवर में 6 छक्के जड़े। अब वो भी एक ओवर में 6 छक्के जड़ने वाले स्पेशल क्लब में शामिल हो गए हैं। इंग्लैंड की टी20 लीग नेटवेस्ट टी20 ब्लास्ट में वाइटले ने ये उपलब्धि हासिल की। वोर्सेस्टरशायर के बल्लेबाज वाइटले ने यॉर्कशायर के बाएं हाथ के स्पिनर कार्ल कार्वर को अपना शिकार बनाया और पारी के 16वें ओवर में लगातार 6 छक्के जड़कर 36 रन हासिल किए। वैसे इस ओवर में 37 रन बने क्योंकि कार्वर ने एक वाइड गेंद भी डाली थी।

ross whiteley of worcestershire hits 6 sixes in an over in natwest t20 blast
रॉस वाइटले - फोटो : twitter

हालांकि, वाइटले की आतिशी पारी के बावजूद वोर्सेस्टरशायर को हेडिंग्ले में हुए मुकाबले में 37 रन की शिकस्त झेलना पड़ी। बाएं हाथ के बल्लेबाज ने सिर्फ 26 गेंदों में 65 रन की पारी खेली, जिसमें दो चौके और 8 छक्के शामिल रहे। लेकिन उनकी टीम 20 ओवर में 7 विकेट खोकर 196 रन बना सकी। इससे पहले इंग्लैंड के ऑलराउंडर डेविड विली ने यॉर्कशायर की तरफ से खेलते हुए 118 रन की पारी खेली, जिसमें ऑस्ट्रेलियाई तेज गेंदबाज जॉन हेस्टिंग्स के एक ओवर में 34 रन बनाना शामिल है। विली ने सिर्फ 55 गेंदों में 9 चौको और 8 छक्कों की मदद से तूफानी शतक पूरा किया। विली की पारी की मदद से यॉर्कशायर ने 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 233 रन बनाए थे।

ross whiteley of worcestershire hits 6 sixes in an over in natwest t20 blast
वोर्सेस्टरशायर - फोटो : twitter

मैच के बाद वाइटले ने कहा, 'मेरे लिए शॉट घुमाने का सही समय था। लेग साइड में बाउंड्री छोटी थी, जिसका मैंने फायदा उठाया। मेरे दिमाग में उपलब्धि हासिल करने की कोई योजना नहीं थी। मेरा ध्यान टीम को जीत दिलाने पर टिका था। हमें विशाल लक्ष्य मिला था, जिसकी वजह से तेज पारी खेलना मेरे लिए जरुरी था। वैसे ये उपलब्धि हासिल करने के बाद मुझे खुशी जरुर महसूस हो रही है।'

विज्ञापन
विज्ञापन
ross whiteley of worcestershire hits 6 sixes in an over in natwest t20 blast
रॉस - फोटो : twitter

28 वर्षीय वाइटले ने साथ ही कहा, 'निजी उपलब्धियां अच्छी हैं, लेकिन टीम हार जाए तो इसकी खुशी नहीं होती है। हमारी टीम का टूर्नामेंट में प्रदर्शन बेहतर नहीं रहा है। हमने पांच मैच खेले, जिसमें से चार में शिकस्त झेलना पड़ी। हम अंक तालिका में अंतिम स्थान पर हैं, जो अच्छा नहीं है। हम आगे के मुकाबलों में जीत दर्ज करने के इरादे से मैदान संभालेंगे।'

विज्ञापन
ross whiteley of worcestershire hits 6 sixes in an over in natwest t20 blast
युवराज सिंह ने इंग्लैंड के खिलाफ 2007 टी20 वर्ल्ड कप में 6 छक्के जड़े थे - फोटो : twitter

वैसे आपको बता दें कि वेस्टइंडीज के महान बल्लेबाज सर गारफील्ड सोबर्स पहले ऐसे बल्लेबाज हैं, जिन्होंने एक ओवर में 6 छक्के जड़ने का कारनामा किया था। 1968 में स्वानसी में काउंटी चैंपियनशिप के मुकाबले में बाएं हाथ के बल्लेबाज ने नॉटिंघमशायर की तरफ से खेलते हुए ग्लेमोर्गन के मालकॉम नैश को अपना शिकार बनाया था। इसके बाद से रवि शास्त्री, हर्शेल गिब्स, युवराज सिंह, जॉर्डन क्लार्क और एलेक्स हेल्स भी इंटरनेशनल या डोमेस्टिक क्रिकेट में ये कारनामा कर चुके हैं।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed