फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

कीर्तिमान: रोहित शर्मा ने टी-20 में रचा इतिहास, 400 छक्के लगाने वाले भारत और एशिया के पहले बल्लेबाज बने

Wed, 06 Oct 2021 10:30 AM IST
Rajeev Rai स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: Rajeev Rai Updated Wed, 06 Oct 2021 10:30 AM IST
विज्ञापन
Rohit Sharma becomes first Indian and asian batsman to complete 400 sixes in t20 cricket
रोहित शर्मा - फोटो : twitter@IPL

मुंबई इंडियंस के कप्तान रोहित शर्मा ने टी-20 क्रिकेट में एक खास उपलब्धि अपने नाम कर ली। शारजाह में राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ मैच में उन्होंने 13 गेंदों की छोटी मगर तूफानी पारी खेली और इतिहास रच दिया। वह अब टी-20 फॉर्मेट में 400 छक्के लगाने वाले भारत और एशिया के पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस मामले में भारत के सुरेश रैना 325 छक्के के साथ दूसरे स्थान पर हैं। 



रोहित ने राजस्थान के खिलाफ पहले ही ओवर में मुस्तफिजुर रहमान की गेंद पर पारी का पहला छक्का लगाया। इसके बाद उन्होंने श्रेयस गोपाल के पहले ओवर में अपना दूसरा छक्का लगाया। इस तरह से उन्होंने 400 टी-20 छक्कों का खास मुकाम हासिल कर लिया। 

Rohit Sharma becomes first Indian and asian batsman to complete 400 sixes in t20 cricket
रोहित शर्मा - फोटो : PTI

बात करें आईपीएल की तो यहां रोहित ने 227 छक्के लगाए हैं और वह सर्वाधिक छक्कों के मामले में गेल और डीविलियर्स के बाद तीसरे स्थान पर हैं। आईपीएल में सर्वाधिक छक्कों का रिकॉर्ड कैरेबियाई दिग्गज क्रिस गेल के पास है। वह यहां 300 छक्के लगाने वाले इकलौते बल्लेबाज हैं।    

Rohit Sharma becomes first Indian and asian batsman to complete 400 sixes in t20 cricket
क्रिस गेल - फोटो : PTI

गौरतलब है कि टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्के लगाने का रिकॉर्ड वेस्टइंडीज के विस्फोटक बल्लेबाज क्रिस गेल के नाम है। वह अब तक 1042 छक्के लगा चुके हैं। गेल 1000 से अधिक छक्के लगाने वाले दुनिया के एकमात्र बल्लेबाज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
Rohit Sharma becomes first Indian and asian batsman to complete 400 sixes in t20 cricket
युजवेंद्र चहल और क्रिस गेल - फोटो : ट्विटर

टी-20 क्रिकेट में सर्वाधिक छक्कों की बात करें तो क्रिस गेल (1042), कीरोन पोलार्ड (758), आंद्रे रसेल (510), ब्रेंडन मैकुलम (485), शेन वाटसन (467), एबी डीविलियर्स (434) और रोहित शर्मा (400) का नाम शामिल है। इनमें मैकुलम और वाटसन को छोड़कर बाकी सभी खिलाड़ी अभी सक्रिय हैं और लगातार टी-20 मुकाबले खेल रहे हैं।  

विज्ञापन
Rohit Sharma becomes first Indian and asian batsman to complete 400 sixes in t20 cricket
प्लेऑफ में पहुंचने के लिए मुंबई इंडियंस को किस्मत का साथ जरूरी होगा। - फोटो : सोशल मीडिया

बात करें मैच की तो आईपीएल 2021 के 51वें मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने जबरदस्त प्रदर्शन करते हुए राजस्थान रॉयल्स को 8 विकेट से रौंद दिया। इसके साथ टीम के प्लेऑफ में पहुंचने की उम्मीद भी बढ़ गई है। मंगलवार को राजस्थान की टीम पहले बल्लेबाजी करते हुए महज 90 रन ही बना सकी। इसके बाद मुंबई ने सिर्फ 8.2 ओवर में यानी कुल 50 गेंदों में ही 2 विकेट खोकर लक्ष्य को हासिल कर लिया। 

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed