फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

ऋषभ पंत बने इस रिकॉर्ड के किंग, धोनी समेत दिग्गज भारतीय विकेटकीपरों को पीछे छोड़ा

Sun, 30 Dec 2018 12:38 PM IST
Prabudhh Jain स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला Published by: Prabudhh Jain Updated Sun, 30 Dec 2018 12:38 PM IST
विज्ञापन
rishabh pant breaks record of syed kirmani and naren tamhane
rishabh pant

ऋषभ पंत ने रविवार को ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम दर्ज कर लिया है। पंत किसी टेस्ट सीरीज में सबसे ज्यादा शिकार करने वाले भारत के पहले विकेटकीपर बन गए हैं। इशांत ने नाथन लियोन को पंत के हाथों कैच कराके भारत को जीत दिलाई। पंत का मौजूदा सीरीज में यह 20वां शिकार था और इस तरह वे किसी एक सीरीज में सबसे अधिक शिकार करने वाले भारतीय विकेटकीपर बने।



rishabh pant breaks record of syed kirmani and naren tamhane
ऋषभ पंत

पंत ने पूर्व विकेटकीपरों नरेन तम्हाने और सैयद किरमानी का रिकॉर्ड तोड़ा। इन दोनों के ही नाम पर किसी सीरीज में सर्वाधिक 19-19 विकेट दर्ज थे। तम्हाने ने पाकिस्तान के खिलाफ 1954-55 में सात मैचों की सीरीज जबकि किरमानी ने भी पाकिस्तान के खिलाफ ही 1979-80 में छह मैचों की सीरीज के दौरान यह उपलब्धि हासिल की थी।

rishabh pant breaks record of syed kirmani and naren tamhane
एमएस धोनी और ऋषभ पंत

इस लिस्ट में चौथे स्थान पर 17 शिकार के साथ एमएस धोनी काबिज हैं। धोनी ने दो बार यह उपलब्धि हासिल की है। उन्होंने 2006 में वेस्टइंडीज के खिलाफ चार मैचों की टेस्ट सीरीज में पहली बार यह कमाल किया। इसके बाद 2014 में इंग्लैंड के खिलाफ पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में उन्होंने इसे दोहराया।

विज्ञापन
विज्ञापन
rishabh pant breaks record of syed kirmani and naren tamhane
ऋषभ पंत और एबी डीविलियर्स

याद हो कि पंत ने एडिलेड में 11 कैच लेकर एबी डीविलियर्स और जैक रसेल के विश्व रिकॉर्ड की बराबरी की थी। एक टेस्ट में सर्वाधिक कैच लेने के मामले में ऋषभ पंत, एबी डीविलियर्स और जैक रसेल संयुक्त रूप से नंबर-1 पर बने हुए हैं।

विज्ञापन
rishabh pant breaks record of syed kirmani and naren tamhane
team india

बता दें कि टीम इंडिया ने रविवार को बॉक्सिंग-डे टेस्ट में ऑस्ट्रेलिया को 137 रन से हराकर इतिहास रच दिया। भारत ने इसी के साथ बॉर्डर-गावस्कर ट्रॉफी पर कब्जा बरकरार रखा है। यह टीम इंडिया की 150वीं टेस्ट जीत रही।

अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed