फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Asia Cup: दिनेश कार्तिक की टीम में मौजूदगी ऋषभ पंत के लिए खतरा? पढ़ें भारतीय विकेटकीपर ने क्या जवाब दिया?

Mon, 15 Aug 2022 11:12 AM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Mon, 15 Aug 2022 11:12 AM IST
सार

भारत ने एशिया कप के लिए 15 सदस्यों की मजबूत टीम चुनी है। इसमें तीन विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल हैं। टीम में ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक के अलावा केएल राहुल भी मौजूद हैं। हालांकि, राहुल की जगह टीम में लगभग पक्की मानी जा रही है।

विज्ञापन
Rishabh Pant answer to threat from Dinesh Karthik over place in India Playing-11 in T20I for Asia Cup
ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया
भारत को इसी महीने एशिया कप टी-20 टूर्नामेंट खेलना है। इसके बाद टीम के सामने टी-20 वर्ल्ड कप की चुनौती होगी। पिछले साल टी-20 वर्ल्ड कप में टीम इंडिया का प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा था और टीम सुपर-12 राउंड से ही बाहर हो गई थी। इस बार भारतीय टीम की नजर एशिया कप जीतने के साथ-साथ टी-20 वर्ल्ड कप जीतने पर भी होगी। एशिया कप की शुरुआत 27 अगस्त से हो रही है। वहीं, टीम इंडिया अपना पहला मैच 28 अगस्त को पाकिस्तान के खिलाफ खेलेगी।
Rishabh Pant answer to threat from Dinesh Karthik over place in India Playing-11 in T20I for Asia Cup
ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने एशिया कप के लिए 15 सदस्यों की मजबूत टीम चुनी है। इसमें तीन विकेटकीपर बल्लेबाज शामिल हैं। टीम में ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक के अलावा केएल राहुल भी मौजूद हैं। हालांकि, राहुल की जगह टीम में लगभग पक्की मानी जा रही है। वहीं, कई क्रिकेट एक्सपर्ट्स का मानना है कि पंत और कार्तिक के बीच प्लेइंग-11 में जगह बनाने की होड़ होगी। कप्तान रोहित शर्मा के लिए यह बड़ी चुनौती रहने वाली है। हालांकि, पंत ने इसको लेकर जवाब दिया है।
 
Rishabh Pant answer to threat from Dinesh Karthik over place in India Playing-11 in T20I for Asia Cup
दिनेश कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया
भारत ने जून के बाद से ज्यादातर टी-20 मैचों में कार्तिक और पंत दोनों को प्लेइंग-11 में शामिल किया है। दोनों को दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ घरेलू सीरीज में और वेस्टइंडीज के खिलाफ उनके घर में खेले गए टी-20 सीरीज में एक साथ टीम में शामिल किया गया था। पंत को मध्यक्रम में स्पेशलिस्ट बैटर और कार्तिक को अनुभवी एक फिनिशर के रूप में टीम में रखा गया था। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Rishabh Pant answer to threat from Dinesh Karthik over place in India Playing-11 in T20I for Asia Cup
ऋषभ पंत और दिनेश कार्तिक - फोटो : सोशल मीडिया
हालांकि, क्रिकेट पंडितों और दिग्गजों को लगता है कि हार्दिक पांड्या के फिट होने के बाद और विराट कोहली को प्लेइंग इलेवन में वापस आने के बाद टीम में अधिक संतुलन बनाने के लिए पंत और कार्तिक में से किसी एक को प्लेइंग-11 में मौका देना चाहिए। एक टीवी चैनल द्वारा इस संदर्भ में पूछे गए सवाल पर पंत ने रिएक्ट भी किया। पंत से पूछा गया कि क्या कार्तिक के आने से टीम में उनकी जगह पर खतरा है?
विज्ञापन
Rishabh Pant answer to threat from Dinesh Karthik over place in India Playing-11 in T20I for Asia Cup
दिनेश कार्तिक और ऋषभ पंत - फोटो : सोशल मीडिया
इस पर पंत ने जवाब दिया- हम उस तर्ज पर नहीं सोचते। हम व्यक्तिगत रूप से हमेशा टीम को अपना 100 प्रतिशत देना चाहते हैं। बाकी कोच और कप्तान पर निर्भर करता है कि टीम इससे कैसे फायदा उठा सकती है। पंत और कार्तिक दोनों को 18 अगस्त से शुरू हो रहे जिम्बाब्वे दौरे के लिए नहीं चुना गया है। वे दोनों सीधे एशिया कप में खेलेंगे, जहां भारत 28 अगस्त को दुबई इंटरनेशनल स्टेडियम में पाकिस्तान के खिलाफ अपने पहले मैच में खेलेगा।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed