भारत की आजादी को 75 साल पूरे हो चुके हैं। 15 अगस्त 1947 को देश आजाद हुआ था। इसके बाद से भारत ने अपनी नई पहचान बनाई है और हर क्षेत्र में कई उपलब्धियां हासिल की हैं। खेल जगत में भी भारत ने कई बार इतिहास रचा है। मौजूदा समय में क्रिकेट सबसे लोकप्रिय खेल है। इस खेल में भारत का दुनिया में सबसे ज्यादा है। हालांकि, 1947 में भारत की क्रिकेट टीम कमजोर टीमों में गिनी जाती थी, लेकिन अब तस्वीर पूरी तरह से बदल चुकी है। यहां हम भारतीय क्रिकेट की उन उपलब्धियों के बारे में बता रहे हैं, जो पिछले 75 सालों में हासिल की गई हैं।
1971 में इंग्लैंड को उसके घर में हराया
2 of 10
इंग्लैंड में जीत के बाद भारतीय खिलाड़ी
- फोटो : सोशल मीडिया
भारत और इंग्लैंड के बीच पहला मैच साल 1932 में खेला गया था। हालांकि, लेकिन टीम इंडिया को लगातार हार का सामना करना पड़ा। पहली बार भारत ने इस खेल में अपना रुतबा साल 1971 में दिखाया था। भारत ने इंग्लैंड को उसकी धरती में चार विकेट से हराया था। द ओवल के मैदान में भारतीय टीम ने यह कमाल किया था। इस जीत के साथ ही भारत ने विश्व क्रिकेट में अपनी छाप छोड़ी थी और यह साबित कर दिया था कि टीम इंडिया किसी मैदान में किसी भी विपक्षी को हराने का माद्दा रखती है।
1983 विश्व कप जीता
3 of 10
1983 विश्व कप जीतने वाली टीम इंडिया
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 1983 में भारतीय टीम ने विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया था। कपिल देव की कप्तानी में टीम इंडिया ने वेस्टइंडीज की मजबूत टीम को हराकर विश्व कप अपने नाम किया था। भारत दूसरी टीम थी, जिसे विश्व चैंपियन बनने का गौरव मिला था। इस जीत के बाद से भारत में क्रिकेट की स्थिति बदल गई और वैश्विक स्तर पर भारतीय टीम की छवि भी बदल गई।
2007 टी20 विश्व कप
4 of 10
टी20 विश्व कप 2007
- फोटो : सोशल मीडिया
साल 2007 में पहली बार टी20 विश्व कप का आयोजन हुआ और महेंद्र सिंह धोनी की अगुआई में भारत की युवा टीम ने खिताब जीता। दक्षिण अफ्रीका में हुए इस टूर्नामेंट में टीम इंडिया ने फाइनल में पाकिस्तान को हराकर यह खिताब अपने नाम किया। अब भारत की टीम दुनिया की सबसे मजबूत टीमों में शुमार हो चुकी थी। क्रिकेट के सबसे छोटे फॉर्मेट का चैंपियन बनने के साथ ही भारत ने अपनी अलग छवि बनाई थी।
2011 वनडे विश्व कप जीता
5 of 10
सचिन तेंदुलकर ( विश्व कप 2011)
- फोटो : सोशल मीडिया
2007 में टी20 विश्व कप जीतने के बाद भारत ने 2011 में वनडे विश्व कप भी अपने नाम किया। 28 साल बाद टीम इंडिया दूसरी बार विश्व विजेता बनी थी। और चार साल के अंदर दूसरा विश्व कप जीतकर इतिहास रच दिया था। अब भारत को बड़े टूर्नामेंट की टीम माना जाने लगा था और ऑस्ट्रेलिया की लगातार जीत का सिलसिला खत्म हुआ था।