फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

INDvSL: टीम इंडिया का इस बात पर है फोकस, कोलकाता में रहाणे ने किया खुलासा   

Tue, 14 Nov 2017 05:37 PM IST
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र
amarujala.com-presented by: शरद मिश्र Updated Tue, 14 Nov 2017 05:37 PM IST
विज्ञापन
rehane reveal that team india now focused on world number one status 
अजिंक्या रहाणे
भारतीय टीम के उप कप्तान अजिंक्य रहाणे ने कहा है कि टीम इंडिया श्रीलंका को बिलकुल भी हल्के‍ में नहीं लेगी। उन्होंने कहा कि श्रीलंका में हमने अच्छा प्रदर्शन किया है। 9-0 से सभी फार्मेट में जीत हासिल की। लेकिन हमें फिर से नई शुरुआत करनी है। टीम इंडिया की ट्रेनिंग से अलग रहाणे ने मंगलवार को संवाददाताओं से कहा कि हमने श्रीलंका में जो क्रिकेट खेली थी, उसके मुकाबले यह सीरीज काफी अलग है। हम श्रीलंका की टीम को पूरी गंभीरता से लेंगे। अपने घर में भी श्रीलंका के खिलाफ संभलकर खेलेंगे। 


 
rehane reveal that team india now focused on world number one status 
टीम इंडिया - फोटो : pti
रहाणे ने कहा कि हम अभी दुनिया में टेस्ट में नंबर वन पर बरकरार रहना चाहते हैं। हम सिर्फ इसी पर फोकस कर रहे हैं। लिहाजा यह सीरीज हमारे लिए अहम होगी। हर हर मैच को जीतना चाहेंगे। हम यहां की परिस्थितियों से पूरी तरह वाकिफ हैं। हम अभी दक्षिण अफ्रीका के दौरे पर बिलकुल ध्यान नहीं दे रहे हैं। दक्षिण अफ्रीका के दौरे के बारे में हम उस समय सोचेंगे जब हम वहां रवाना होंगे। अभी उसके लिए काफी समय है। वर्तमान में हम श्रीलंका के खिलाफ बेहतर क्रिकेट खेलकर अपना नंबर वन का दर्जा बरकरार रखना चाहेंगे। 
 
rehane reveal that team india now focused on world number one status 
श्रीलंकाई टीम - फोटो : pti
उल्लेखनीय है कि दक्षिण अफ्रीका दौरे से पहले श्रीलंका के इस भारत दौरे को अहम माना जा रहा है। इससे भारत को अपने दक्षिण अफ्रीका के दौरे की तैयारी करने में मदद मिलेगी। रहाणे ने दक्षिण अफ्रीका के दौरे को अहम माना लेकिन उन्होंने कहा कि वर्तमान में टीम इंडिया कोलकाता टेस्ट पर ही फोकस कर रही है। जनवरी से भारत को दक्षिण अफ्रीका दौरे में 3 टेस्ट, 6 वन डे तथा 3 टी-20 मैच खेलने हैं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
rehane reveal that team india now focused on world number one status 
विराट कोहली - फोटो : pti
टीम इंडिया 12 से 16 अगस्त के बाद लगातार वन डे खेली है। काफी समय बाद टेस्ट प्रारूप में उसे सफल होने के लिए नई रणनीति के साथ उतरना होगा। विराट कोहली, चेतेश्वर पुजारा और आर अश्विन के पास रिकॉर्ड बनाने का मौका है। रहाणे ने कहा कि हमारी टीम के सभी खिलाड़ी पेशेवर हैं। वह कंडीशन को सेट करने में बिलकुल भी समय नहीं लेंगे।  
विज्ञापन
rehane reveal that team india now focused on world number one status 
अजिंक्य रहाणे - फोटो : getty
रहाणे रणजी में हाल ही में बड़े स्कोर नहीं कर पाए हैं। लेकिन वह अपने फार्म को लेकर चिंतित नहीं है। उन्होंने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ नई शुरुआत की जाएगी। वन डे में लगातार चार अर्धशतक का हवाला देते हुए उन्होंने कहा कि श्रीलंका के खिलाफ भारत का हर खिलाड़ी बेहतर क्रिकेट खेलेगा।  
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed