फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Record: सचिन के क्लब में शामिल हुए विराट, अब तक आठ क्रिकेटर्स ने बनाया रिकॉर्ड, कोहली एकमात्र एक्टिव खिलाड़ी

Thu, 03 Oct 2024 01:30 PM IST
स्वप्निल शशांक स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: स्वप्निल शशांक Updated Thu, 03 Oct 2024 01:30 PM IST
सार

विराट ऐसा करने वाले एकमात्र सक्रिय बल्लेबाज हैं। सूची के अन्य सभी बल्लेबाज पहले ही खेल से संन्यास ले चुके हैं। सचिन, संगकारा, पोंटिंग के अलावा महेला जयवर्धने, क्रिस गेल, वीरेंद्र सहवाग और ब्रायन लारा इस लिस्ट में शामिल हैं।

विज्ञापन
Record: Virat KOhli joins Sachin-Lara club, till now 8 cricketers have made records, Kohli only active player
विराट कोहली - फोटो : Twitter
भारत के करिश्माई बल्लेबाज विराट कोहली ने बांग्लादेश के खिलाफ दो मैचों की टेस्ट सीरीज में एक बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया और सचिन तेंदुलकर, कुमार संगकारा और ब्रायन लारा के खास क्लब में शामिल हो गए हैं। उन्होंने बांग्लादेश के खिलाफ सीरीज में टेस्ट में 1000 चौकों का आंकड़ा पार कर लिया। वह वनडे में पहले ही ऐसा कर चुके हैं और अब सबसे लंबे प्रारूप में ऐसा कर विराट ने बड़ा रिकॉर्ड बनाया है। भारत ने चेन्नई और कानपुर में बांग्लादेश को करारी शिकस्त दी थी। वनडे क्रिकेट में कुल 1302 चौके लगाने वाले विराट ने मंगलवार को ग्रीन पार्क स्टेडियम में बांग्लादेश के खिलाफ दूसरे टेस्ट के पांचवें दिन क्रीज पर रहते हुए टेस्ट क्रिकेट में 1001 चौके पूरे किए।

 

Record: Virat KOhli joins Sachin-Lara club, till now 8 cricketers have made records, Kohli only active player
विराट कोहली - फोटो : BCCI
इस उपलब्धि के साथ कोहली सचिन तेंदुलकर, कुमार संगकारा, रिकी पोंटिंग आदि की तरह वनडे और टेस्ट में 1000 से अधिक चौकों के साथ बल्लेबाजों की सूची में शामिल हो गए। हालांकि, विराट ऐसा करने वाले एकमात्र सक्रिय बल्लेबाज हैं। सूची के अन्य सभी बल्लेबाज पहले ही खेल से संन्यास ले चुके हैं। सचिन, संगकारा, पोंटिंग के अलावा महेला जयवर्धने, क्रिस गेल, वीरेंद्र सहवाग और ब्रायन लारा इस लिस्ट में शामिल हैं।
 
खिलाड़ी टेस्ट में चौके वनडे में चौके
सचिन तेंदुलकर 2058 2016
कुमार संगकारा 1491 1385
रिकी पोंटिंग 1509 1231
विराट कोहली 1001 1302
महेला जयवर्धने 1387 1119
क्रिस गेल 1046 1128
वीरेंद्र सहवाग 1233 1132
ब्रायन लारा 1559 1042
Record: Virat KOhli joins Sachin-Lara club, till now 8 cricketers have made records, Kohli only active player
शाकिब और विराट - फोटो : BCCI
कानपुर टेस्ट के खत्म होने के बाद कोहली ने बांग्लादेश के ऑलराउंडर शाकिब अल हसन को अपना एक साइन किया हुआ बल्ला उपहार में दिया था। शाकिब ने पहले ही स्पष्ट कर दिया है कि वह दक्षिण अफ्रीका के खिलाफ तब तक घरेलू सीरीज नहीं खेलेंगे जब तक बांग्लादेश की कार्यवाहक सरकार उन्हें देश में सुरक्षा मुहैया नहीं कराती है। कानपुर टेस्ट में भारतीय टीम की सात विकेट से जीत के साथ कोहली को बांग्लादेश टीम की तरफ जाते और अपना बल्ला बांग्लादेश के महानतम क्रिकेटर को सौंपते हुए देखा गया था। इस दौरान दोनों खूब हंसी मजाक भी करते दिखे।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed