फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

IPL 2022: जडेजा का एक विकेट 3.2 करोड़ का तो मुकेश रहे सबसे किफायती, ये हैं सीजन के सबसे महंगे-सस्ते गेंदबाज

Tue, 31 May 2022 09:16 AM IST
शक्तिराज सिंह स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली Published by: शक्तिराज सिंह Updated Tue, 31 May 2022 09:16 AM IST
सार

चेन्नई के रवींद्र जडेजा का एक विकेट चेन्नई के लिए 3.2करोड़ का पड़ा तो मुकेश चौधरी ने सिर्फ 1.25 में एक विकेट निकाला। अक्षर पटेल और क्रिस जॉर्डन के एक विकेट की कीमत भी करोड़ों में रही। 
 

विज्ञापन
Ravindra Jadeja one wicket cost 3.2 crore to CSK Mukesh Chaudhary best buy for team
मुकेश चौधरी - फोटो : IPL/BCCI
आईपीएल 2022 का खिताब अपने नाम कर गुजरात की टीम ने इतिहास में अपना नाम दर्ज करा लिया है। अपने पहले ही सीजन में हार्दिक ने गुजरात को चैंपियन बनाकर टीम इंडिया की कप्तानी का दावा भी ठोक दिया है। इस सीजन कई युवा खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन किया तो कुछ दिग्गज खिलाड़ी भी फ्लॉप रहे। रवींद्र जडेजा चेन्नई के लिए सबसे महंगे खिलाड़ी रहे तो मुकेश चौधरी सबसे किफायती खिलाड़ी रहे। दिल्ली के अक्षर पटेल का एक विकेट तो 1.5 करोड़ का रहा। यहां हम इस सीजन के सबसे महंगे और सबसे सस्ते गेंदबाजों के बारे में बता रहे हैं। 


इस सीजन के सबसे सस्ते गेंदबाज

1. मुकेश चौधरी- 1.25 लाख 

Ravindra Jadeja one wicket cost 3.2 crore to CSK Mukesh Chaudhary best buy for team
मुकेश चौधरी - फोटो : IPL/BCCI
चेन्नई के मुकेश चौधरी इस सीजन टीम के सबसे उपयोगी गेंदबाज रहे। सिर्फ 20 लाख की कीमत पर टीम के साथ जुड़ने वाले मुकेश ने इस सीजन बेहतरीन गेंदबाजी की। उन्होंने 13 मैचों में 16 विकेट अपने नाम किए। मुकेश का एक विकेट सिर्फ 1.25 लाख का रहा। 

2. मोहसिन खान- 1.42 लाख

Ravindra Jadeja one wicket cost 3.2 crore to CSK Mukesh Chaudhary best buy for team
मोहसिन खान - फोटो : IPL/BCCI
मोहसिन खान ने इस सीजन लखनऊ के लिए बेहतरीन गेंदबाजी की। इस आईपीएल से पहले उनका नाम ज्यादा नहीं सुना गया था, लेकिन इस सीजन लखनऊ को प्लेऑफ में पहुंचाने में मोहसिन खान का अहम योगदान रहा। उन्होंने नौ मैचों में 14 विकेट निकाले। 20 लाख की कीमत वाले मोहसिन खान का एक विकेट लखनऊ के लिए 1.42 लाख का रहा। 
विज्ञापन
विज्ञापन

3. कुलदीप सेन- 2.50 लाख

Ravindra Jadeja one wicket cost 3.2 crore to CSK Mukesh Chaudhary best buy for team
कुलदीप सेन - फोटो : IPL/BCCI
राजस्थान रॉयल्स के कुलदीप सेन ने भी इस सीजन अपनी गेंदबाजी से सभी को प्रभावित किया। 20 लाख में बिकने वाले कुलदीप ने इस सीजन सात मैचों में आठ विकेट अपने नाम किए। उनका एक विकेट राजस्थान की टीम के लिए 2.50 लाख का रहा। कुलदीप से आने वाले सीजन में भी बेहतरीन प्रदर्शन की उम्मीद होगी। 
विज्ञापन

4. रमनदीप सिंह- 3.33 लाख 

Ravindra Jadeja one wicket cost 3.2 crore to CSK Mukesh Chaudhary best buy for team
रमनदीप सिंह - फोटो : IPL/BCCI
मुंबई इंडियंस के लिए आईपीएल 2022 कुछ खास नहीं रहा, लेकिन इस टीम के स्पिन गेंदबाज रमनदीप ने अपना नाम बनाया। उन्होंने पांच मैचों में छह विकेट चटकाए। 20 लाख की कीमत में मुंबई के साथ जुड़ने वाले रमनदीप इस सीजन के सबसे किफायती गेंदबाजों में शामिल रहे। उनके एक विकेट की कीमत 3.33 लाख रही। 
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed