कानपुर टेस्ट के दूसरे दिन के खेल तक टीम इंडिया बैकफुट पर दिख रही थी, लेकिन दिन के अंतिम सत्र के बारिश के कारण धुल जाने के कारण भारतीय गेंदबाजों को थोड़ी राहत मिली लेकिन इससे भारतीय फिरकी आक्रमण का डटकर सामना कर रहे न्यूजीलैंड के बल्लेबाजों की लय टूट गई। ऐसा तीसरे दिन के खेल के शुरुआती आधे घंटे में दिखा। फिरकी गेंदबाजों ने टीम इंडिया की मैच में वापसी कराई है।
फिरकी गेंदबाजों ने कैसे कराई टीम इंडिया की टेस्ट में वापसी?
2 of 8
रविंद्र जडेजा
- फोटो : Getty
तीसरे दिन की शुरुआत में न्यूजीलैंड ने एक विकेट के नुकसान पर 152 रन से आगे खेलना शुरू किया तो टीम इंडिया के कप्तान विराट कोहली ने दोनों छोर से स्पिन आक्रमण शुरू कर दिया। दिन के खेल की शुरुआत आर अश्विन ने की तो दूसरा छोर रविंद्र जडेजा ने थाम लिया। जडेजा को अपने पहले ही ओवर में टर्न और उछाल मिलने लगा। इसके बाद भारतीय फिरकी गेंदबाजों की यह जोड़ी कीवी बल्लेबाजों को छकाने लगी।
फिरकी गेंदबाजों ने कैसे कराई टीम इंडिया की टेस्ट में वापसी?
दूसरे दिन अपने दूसरे विकेट के लिए तरसने वाली टीम इंडिया को तीसरे दिन की पहली सफलता भारत को अश्विन ने दिलवाई। कीवी पारी के 52वें ओवर में अश्विन ने टॉम लैथम को पगबाधा आउट कर दिया। इसके बाद अगले ही ओवर में जडेजा ने लैथम की जगह बल्लेबाजी करने आए रॉस टेलर को खाता भी नहीं खोलने दिया। जल्द ही किवी कप्तान केन विलियम्सन भी अश्विन की फिरकी नहीं खेल सके और बोल्ड हो गए।
फिरकी गेंदबाजों ने कैसे कराई टीम इंडिया की टेस्ट में वापसी?
152 पर एक विकेट और 170 रन तक पहुंचते-पहुंचते न्यूजीलैंड के 4 विकेट गिर गए। तीसरे दिन के पहले सत्र में दोनों ने 2-2 विकेट बांटते हुए न्यूजीलैंड के विकेटों की संख्या 5 तक कर दी। लंच के बाद लौटे तो अश्विन और जडेजा की जोड़ी ने अपना रंग कायम रखा तो मेहमान बल्लेबाजों का साहस जवाब देता दिखाई दिया।
फिरकी गेंदबाजों ने कैसे कराई टीम इंडिया की टेस्ट में वापसी?
5 of 8
रविंद्र जडेजा, टीम इंडिया
- फोटो : PTI
हालांकि लंच तक 170 रन पर 4 विकेट गंवाने के बाद न्यूजीलैंड की ओर से मिचेल संटैनर और ल्युक रोंची ने पांचवें विकेट के लिए 49 रनों की साझेदारी कर टीम को 200 के पार पहुंचा दिया। खतरनाक दिखती इस जोड़ी को रविंद्र जडेजा ने रोंची को पगबाधा कराकर तोड़ दिया। फिर अश्विन ने भारत के लिए मैच में छठी सफलता हासिल करते हुए जडेजा से एक विकेट ज्यादा हासिल कर लिया। इस समय तक अश्विन के खाते में 3 विकेट तो जडेजा के पास 2 विकेट हो गए थे।