फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें

Ashwin Retired: 'पंच अभी भी बाकी है', अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने पर आया रविचंद्रन अश्विन का बयान

Wed, 18 Dec 2024 12:33 PM IST
शोभित चतुर्वेदी स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन
स्पोर्ट्स डेस्क, अमर उजाला, ब्रिसबेन Published by: शोभित चतुर्वेदी Updated Wed, 18 Dec 2024 12:33 PM IST
सार

अश्विन को पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग-11 में मौका नहीं दिया गया था, जबकि वह एडिलेड में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट के लिए टीम में शामिल थे जो उनके करियर का अंतिम मैच रहा। तीसरे टेस्ट में अश्विन की जगह रवींद्र जडेजा को मौका दिया गया था। 

विज्ञापन
Ravichandran Ashwin said that he still has bit of punch left in him and continue to play club cricket
रविचंद्रन अश्विन - फोटो : ani
भारतीय टीम के अनुभवी ऑफ स्पिनर रविचंद्रन अश्विन ने ऑस्ट्रेलिया दौरे के बीच अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट से संन्यास लेने का एलान कर दिया है। भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन के गाबा में खेले गए तीसरे टेस्ट मैच के ड्रॉ रहने के बाद अश्विन ने अंतरराष्ट्रीय करियर समाप्त करने का फैसला किया जिससे सभी चौंक गए। अपने संन्यास की घोषणा करते वक्त ने कहा कि उनमें पंच अभी भी बाकी है और वह क्लब क्रिकेट में खेलते रहेंगे। 
Ravichandran Ashwin said that he still has bit of punch left in him and continue to play club cricket
अश्विन ने संन्यास लिया - फोटो : BCCI
अश्विन ने टेस्ट में भारत के दूसरे सबसे सफल गेंदबाज के तौर पर अपना करियर समाप्त किया। 106 टेस्ट मैचों में अश्विन ने 537 विकेट झटके और वह बस पूर्व स्पिनर अनिल कुंबले से पीछे थे जिन्होंने अपने टेस्ट करियर में 619 विकेट लिए हैं। 38 वर्षीय इस खिलाड़ी ने मौजूदा ऑस्ट्रेलिया दौरे पर सिर्फ एक मैच खेला। अश्विन को पर्थ में खेले गए पहले टेस्ट मैच के लिए प्लेइंग-11 में मौका नहीं दिया गया था, जबकि वह एडिलेड में खेले गए पिंक बॉल टेस्ट के लिए टीम में शामिल थे जो उनके करियर का अंतिम मैच रहा। तीसरे टेस्ट में अश्विन की जगह रवींद्र जडेजा को मौका दिया गया था। 
Ravichandran Ashwin said that he still has bit of punch left in him and continue to play club cricket
अश्विन और धोनी - फोटो : IPL/BCCI
क्लब क्रिकेट खेलते रहेंगे अश्विन 
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ब्रिसबेन टेस्ट ड्रॉ होने के बाद अश्विन कप्तान रोहित शर्मा के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस करने पहुंचे। इस दौरान उन्होंने कहा, मैं आपका ज्यादा समय नहीं लूंगा। आज भारतीय टीम के क्रिकेटर के तौर पर मेरा अंतिम दिन था। मुझे लगता है कि एक क्रिकेटर के तौर पर मेरे अंदर अभी पंच बचा है, लेकिन यह मैं क्लब क्रिकेट में दिखाऊंगा। पर अंतरराष्ट्रीय क्रिकेटर के तौर पर यह मेरा आखिरी दिन था। 
 

उन्होंने कहा, मैंने अपने करियर के दौरान काफी आनंद किया और रोहित तथा टीम के अन्य साथियों के साथ मेरी काफी यादें हैं। मुझे कई लोगों का शुक्रिया कहना है। बीसीसीआई, मेरे टीम के साथी और सभी कोचों को धन्यवाद देता हूं। 
विज्ञापन
विज्ञापन
Ravichandran Ashwin said that he still has bit of punch left in him and continue to play club cricket
रोहित ने अश्विन को लेकर बयान दिया - फोटो : BCCI
रोहित ने किया अश्विन के फैसले का समर्थन 
रोहित ने कहा कि यह पूरी तरह अश्विन का फैसला था और हम उनके निर्णय का सम्मान करते हैं। भारतीय कप्तान ने कहा, अश्विन अपने फैसले को लेकर पूरी तरह निश्चित थे। वह जो चाहते हैं हम उनके साथ खड़े हैं। पर्थ में पहुंचने के बाद मैंने अश्विन के संन्यास के बारे में सुना था। वह जानते हैं कि टीम क्या सोचती है। मैंने उन्हें पिंक बॉल टेस्ट तक टीम में बने रहने के लिए मनाया था।
विज्ञापन
Ravichandran Ashwin said that he still has bit of punch left in him and continue to play club cricket
कोहली और अश्विन - फोटो : X
कोहली के साथ चर्चा करते दिखे थे अश्विन
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच गाबा टेस्ट के पांचवें दिन जब बारिश के कारण मैच रुका और चायकाल की घोषणा की गई तब अश्विन और कोहली ड्रेसिंग रूम में काफी देर चर्चा करते दिखे थे। कोहली बहुत देर तक अश्विन से बात करते रहे और इस दौरान उनके कंधे पर हाथ रखे हुए थे। बात खत्म होने के कारण कोहली अश्विन से गले मिले। इन तस्वीरों के सामने आने के बाद यह संकेत मिलने लगे कि अश्विन कुछ बड़ा फैसला ले सकते हैं। इसके कुछ देर बाद ही इस ऑफ स्पिनर ने अपने फैसले से सभी को चौंका दिया।
अगली फोटो गैलरी देखें
विज्ञापन
सबसे विश्वसनीय Hindi News वेबसाइट अमर उजाला पर पढ़ें क्रिकेट समाचार से जुड़ी ब्रेकिंग अपडेट। क्रिकेट जगत की अन्य खबरें जैसे क्रिकेट मैच लाइव स्कोरकार्ड, टीम और प्लेयर्स की आईसीसी रैंकिंग आदि से संबंधित ब्रेकिंग न्यूज़।
 
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें अमर उजाला हिंदी न्यूज़ APP अपने मोबाइल पर।
Amar Ujala Android Hindi News APP Amar Ujala iOS Hindi News APP
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed